मोबाइल दुकानों में बिक रहे थे जनी - मानी कंपनी के फर्जी एसेसरीज
#Fake accessories of well-known companies were being sold in mobile shops.
Highlights :
- कंपनी के अधिकारी ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की थी
- निशानदेही पर दुकान से 60 मोबाइल कवर, चार केबल और एक हेंडफ्री जब्त की
- पुलिस ने पांचों दुकानों के संचालकों के खिलाफ कापी राइट एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है
जबलपुर : नामी ब्राडेंड कंपनी की नकली एसेसरीज शहर की मोबाइल दुकान में बेची जा रही थी। कंपनी के अधिकारी ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने कई दुकानों में छापा मारकर नकली एसेसरीज बरामद की। दुकानों से भारी मात्रा में डुप्लीकेट कवर, एयरपॉड, वॉच, बैटरी, यूएसबी केबल, एडाप्टर व चार्जर जब्त किए। पुलिस ने पांचों दुकानों के संचालकों के खिलाफ कापी राइट एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
ओमती पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें तैयार
ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि मोबाइल कम्पनी के गुजरात अहमदाबाद निवासी विशाल सिंह जडेजा व उनकी टीम जयंती काम्पलेक्स के पास आल टू आल मोबाइल एवं महालक्ष्मी ट्रेडिंग तथा नौदरा ब्रिज स्थित धर्मेन्द्र इलेक्ट्रानिक, न्यू श्रीराम मोबाईल शाप और द फोन स्टोरी शाप पहुंची। जहां ब्रांडेड कंपनी की मोबाइल एसेसरीज मांगी, जो डुप्लीकेट थी। सर्वे करने और साक्ष्य जुटाने के बाद टीम ओमती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। नकली सामग्री की पकड़ करने के लिए ओमती पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें तैयार की गई। पांचों टीमों ने अलग-अलग दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।निशानदेही पर दुकान से 60 मोबाइल कवर, चार केबल और एक हेंडफ्री जब्त की
पहली टीम ने नौदरा ब्रिज स्थित धर्मेन्द्र इलेक्ट्रॉनिक पहुंची। जहां संचालक यादव कालोनी जय नगर निवासी सपन गुप्ता मिला। जांच के दौरान वहां से ब्रांडेड कम्पनी के 48 कवर मिले। दूसरी टीम ने न्यू श्री राम मोबाईल में छापा मारा, जहां संचालक करमेता निवासी अनिकेत अग्रवाल मिले। अग्रवाल की दुकान से टीम ने 27 कवर, आठ एडाप्टर, दो पावर बैंक और चार एयरपाट जब्त किए। तीसरी टीम ने द फोन स्टोरी शाप में छापामार कार्रवाई की। इस दौरन संचालक आईडियल हिल्स निवासी विशाल जोहरानी की निशानदेही पर दुकान से 60 मोबाइल कवर, चार केबल और एक हेंडफ्री जब्त की।जयंती कॉम्प्लेक्स की दुकानों में 296 नकली उपकरण
चौथी टीम ने जयंती कॉम्प्लेक्स के पास िस्थत ऑल टू ऑल मोबाइल में कार्रवाई कर वहां टीम को संचालक कोतवाली निवासी सचिन सक्सेना मिले। टीम ने जांच के दौरान दुकान से 296 मोबाइल फोन कवर, छह एयरपॉड, तीन बैटरी, नौ यूएसबी केबल, तीन एडाप्टर व दो चार्जर जब्त किए। वहीं पांचवी टीम महालक्ष्मी ट्रेडिंग पहुंची। जहां संचालक मुस्कान प्लाजा निवासी संतोष कुमार ओचवानी#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todeynews,
