जबलपुर के अधिवक्ता आशीष कोटवानी ने शिक्षा और समाजसेवा से कायम की नई मिसाल - World Media

Breaking

जबलपुर के अधिवक्ता आशीष कोटवानी ने शिक्षा और समाजसेवा से कायम की नई मिसाल

जबलपुर के अधिवक्ता आशीष कोटवानी ने शिक्षा और समाजसेवा से कायम की नई मिसाल
जबलपुर। विजय नगर क्षेत्र के एकता चौक निवासी आशीष कोटवानी, पिता अशोक कोटवानी का जन्म जबलपुर के पनागर ग्राम में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2010 में सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई के लिए वे नागपुर पहुंचे, जहां चार्टर्ड अकाउंटेंसी की कोचिंग ली।

वर्ष 2013 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से बी.कॉम. की डिग्री और 2016–17 में हितकारिणी लॉ कॉलेज से एलएलबी पूरी करने के बाद उन्होंने 2018 में स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। इसके साथ ही, वकालत की प्रैक्टिस जारी रखते हुए उन्होंने भोपाल विश्वविद्यालय से एलएलएम भी संपन्न किया।

भले ही उनके पिता सफल व्यापारी हैं, लेकिन आशीष ने अपनी शैक्षणिक यात्रा और करियर बिना किसी पारिवारिक सहयोग के, अपने स्वयं के प्रयासों से तय किया।

KOTWANI ASSOCIATE & COMPANY की स्थापना

2018 में आशीष कोटवानी ने KOTWANI ASSOCIATE & COMPANY नामक फर्म की नींव रखी। इसमें परिवार से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट और अधिवक्ता भी शामिल हैं। फर्म द्वारा क्लाइंट्स को वित्तीय और कानूनी दोनों क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंसी कार्यों में शामिल हैं:

आयकर रिटर्न

जीएसटी सेवाएं

टीडीएस संबंधित कार्य

ऑडिट

जीएसटी असेसमेंट

आयकर असेसमेंट

कानूनी सेवाओं में शामिल हैं:

चेक बाउंस मामले

पारिवारिक विवाद

आपराधिक केस

दीवानी केस

अन्य कानूनी परामर्श

वर्तमान समय में वे VIVO, MI और MOTOROLA कंपनियों के जबलपुर स्थित लीगल एडवाइजर भी हैं।

सामाजिक योगदान

व्यावसायिक जीवन के साथ-साथ आशीष समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2017 से वे मुक्ति फाउंडेशन के माध्यम से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और उनकी शिक्षा का खर्च वहन करने का कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के मामलों की पैरवी बिना फीस लिए करते हैं और उन्हें न्याय दिलाने में हर संभव मदद प्रदान करते हैं।

Pages