जबलपुर : आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
#Jabalpur: Tribal woman raped, threatened to kill
जबलपुर : खमरिया थाना अंर्तगत एक गांव में रहने वाली आदिवासी महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने गैंगरेप किया। उसे इस प्रकार की धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। महिला रविवार को खमरिया थाना पहुंची और अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना पुलिस को बताई। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस मामले में संज्ञान लिया और दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।महिला ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाले खिलन यादव और जय यादव उसे हमेशा घूर-घूरकर देखा करते थे। दो दिन पहले घर पर उसे अकेला पाकर अंदर घुस आए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे। दो दिन तक चुप रहने के बाद महिला रविवार को खमरिया थाने पहुंची और खिलन यादव और जय यादव के खिलाफ शिकायत करते हुए अपने साथ दुष्कर्म के बारे में पुलिस को बताया।
#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #jabalpur,
