भक्तिभाव से शबरी मैया ने वनवासी समाज का बढ़ाया मान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव | News Vision - World Media

Breaking

भक्तिभाव से शबरी मैया ने वनवासी समाज का बढ़ाया मान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव | News Vision

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शबरी मैया की निष्कलंक भक्ति ने पूरे वनवासी और जनजातीय समाज का मान बढ़ाया है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शबरी मैया की निष्कलंक भक्ति ने पूरे वनवासी और जनजातीय समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को जूठे बेर अर्पित करना भक्ति का उत्कर्ष है और यह संदेश देता है कि ईश्वर कर्मकांड नहीं, बल्कि भक्त के भाव देखते हैं। मुख्यमंत्री शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम गंधिया में माता शबरी जयंती पर आयोजित जनजातीय हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे

मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी धाम परिसर में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया और शहडोल जिले को 747.91 करोड़ रुपये की लागत से 139 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 79 कार्यों का लोकार्पण और 60 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए गए।

डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समाज का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में पीएम जन-मन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही जनजातीय नायकों की गौरव गाथाओं को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, जिससे नई पीढ़ी अपने इतिहास और संस्कृति से जुड़ सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1450 किलोमीटर लंबे राम वन गमन पथ का निर्माण किया जा रहा है। श्रीराम के वनवास से जुड़े स्थलों को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित किया जाएगा। गंधिया गांव को भी इस योजना में शामिल किया गया है, जहां विकास कार्यों के लिए लगभग 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सीतामढ़ी धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ब्यौहारी में 30 बिस्तरीय अस्पताल, औद्योगिक विकास केंद्र की स्थापना, जयसिंहनगर बायपास निर्माण और आमाडीह उप तहसील को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। जनप्रतिनिधियों ने इन घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास, रोजगार और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

Report: Dr. Siraj Khan +91 9589333311

Source: https://www.mpinfo.org/

Also Read:

इस खुलासे से मचा हड़कंपनेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4

तुरंत जानेआपके आधार कार्ड का कहां-कहां हुआ इस्तेमाल https://goo.gl/ob6ARJ

मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावतअसीफा की वकील

https://goo.gl/HUNDvt

हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसीहर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े

https://goo.gl/3veAeH

माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखनेअजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने

https://goo.gl/a5PGZ1

सिंधियों को बताया पाकिस्तानीछग सरकार मौनकभी मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की

https://goo.gl/kRuvqg

 

Please Subscribe Us At:

Youtube: https://youtube.com/c/NewsVisionIndia

FaceBook: https://www.facebook.com/newsvisionindia/

WhatsApp: +91 9589333311

Twitter: https://twitter.com/newsvision111

LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/News-Vision-India

LinkedIn Page: www.linkedin.com/in/News-Vision-India

Instagram: https://www.instagram.com/newsvision111/

Pinterest: https://in.pinterest.com/newsvision/

Reddit: https://www.reddit.com/user/newsvision/

Quora: https://www.quora.com/profile/News-Vision-2

Telegram Group : https://t.me/newsvisionindia

Whatsapp News Vision : https://chat.whatsapp.com/7pEOUopjODb5FuVgpWLF2f

Whatsapp National Press Union : https://chat.whatsapp.com/LRpF4LGk7En1mn80GnKWQQ

Google Business Link : https://news-vision-india.business.site

 

For Donation Bank Details

https://www.newsvisionindia.tv/p/donation.html

 

#LatestNews #NewsVisionIndia #हिंदीसमाचार, #आजकीखबर, #ताजाखबर, #मुख्यसमाचार, #भारतसमाचार, #देशकीखबर, #आजकाब्रेकिंगन्यूज़हिंदी, #आजकीताजाखबरहिंदीमें, #अभीकीबड़ीखबरभारत, #आजकीमुख्यखबरें,

Pages