विद्युतकर्मी का इकलौते बेटा रहस्यमयी ढंग से लापता, गौरीघाट पर खड़ी मिली बाइक
#Only son of electrician goes missing mysteriously, bike found parked at Gaurighat
जबलपुर : नेशनल कॉलोनी मे रहने वाले विद्युतकर्मी का इकलौता बेटा रहस्यमयी ढंग से शनिवार को लापता हो गया। रविवार को उसकी बाइक गौरीघाट पर मिली। गोरखपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।गोरखपुर पुलिस ने बताया कि नेशनल कॉलोनी निवासी बी श्रीनिवास मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी में कार्यरत हैं। उनका इकलौता बेटा बी श्रीहरि शनिवार शाम बाइक लेकर घर से निकला। जिस वक्त वह निकला, उस वक्त पीली रंग की टी शर्ट और काला लोवर पहने हुए था। शक्ति भवन मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह जाते हुए भी नजर आया, लेकिन इसके बाद न फोन लगा और न ही स्वजन का उससे सम्पर्क हो पाया।पुलिस ने किया गुम इंसान कायम
रविवार सुबह तक पता नहीं चलने पर स्वजन गोरखपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने गुम इंसान कायम किया। इधर पुलिस और परिजन उसे तलाश रहे थे कि रविवार को उसकी बाइक एमपी 20 एसएम 8883 ग्वारीघाट पर खड़ी मिली।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
