जबलपुर : सड़क हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत - World Media

Breaking

जबलपुर : सड़क हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत

जबलपुर : सड़क हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत

#Jabalpur: Three bike riders died in road accidents


    Highlights :
  • टक्कर के बाद एक बाइक का विद्युत पोल से टकराना बना मौत का कारण।
  • पनागर मझौली रोड पर हादसे में मदन सिंह को सिर हाथ पैर में गंभीर चोटें आई थी।
  • बाइक अनियंत्रित हुई और वहां लगे बिजली के पोल से टकरा गई


जबलपुर : शहर के पाटन, पनागर और माढ़ोताल में हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पाटन में शुक्रवार रात जहां अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद एक बाइक चालक विद्युत पोल से टकराने से मृत हो गया, वहीं पनागर में भी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। माढ़ोताल में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हुई।

पाटन पुलिस ने बताया कि ग्राम पौड़ीकला निवासी संदीप बर्मन बाइक एमपी 20 एनएन 5976 से जा रहा था। वह टोल नाका के पास पाटन तेंदूखेड़ा मेन रोड पर पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप की बाइक अनियंत्रित हुई और वहां लगे बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में संदीप को सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मामले की जांच की जा रही है

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि साऊथ मिलौनीगंज निवासी वीरेन्द्र कोरी (36) दो सितम्बर को आइएसबीटी के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई। शनिवार को शव का पीएम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।

अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी

पनागर पुलिस ने बताया कि ग्राम झिलमिली निवासी मदन सिंह ठाकुर (49) शुक्रवार रात कहीं जा रहा था। वह पनागर मझौली रोड पर पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मदन सिंह को सिर हाथ पैर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पनागर पुलिस ने शनिवार को शव का पीएम कराया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages