जबलपुर सहित संभाग के जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी - World Media

Breaking

जबलपुर सहित संभाग के जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी

जबलपुर सहित संभाग के जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी

#Yellow alert issued in districts of the division including Jabalpur

Highlights :
  • 13 सितंबर के बाद फिर मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी।
  • वर्तमान में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
  • पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका भी मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास सक्रिय है।

जबलपुर : पिछले चार दिनों से ठहर-ठहर कर हुई बारिश के बाद मानसून सीजन में अब कुल 51 इंच वर्षा हो चुकी है। आंकड़ा अब महज एक इंच दूर है। मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर में औसतन 52 इंच बारिश होती है। वहीं जिस तरह से मानसून मेहरबान है उसे देखते हुए ये आसार भी जताए जा रहे हैं कि इस बार औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है।

बादल विदा हो गए थे

गत वर्ष के मानसून की बात करें तो 51 इंच बारिश कर बादल विदा हो गए थे। लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां अब भी जारी है। मौसम विभाग ने सक्रिय मौसम प्रणालियाें को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए जबलपुर सहित संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी सहित आस-पास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

13 सितंबर के बाद फिर मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी

अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका भी मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के असर से झमाझम बारिश होगी। वहीं 13 सितंबर के बाद एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages