#If there is no happiness and satisfaction in life then nothing matters.
खुशी टाइम्स(1) 12000 करोड़ की रेमण्ड कम्पनी का मालिक, आज बेटे की बेरुखी के कारण किराये के घर में रह रहा है।
(2) एक अरबपति महिला, मुम्बई के पॉश इलाके के अपने करोड़ो के फ्लैट में, पूरी तरह गल कर कंकाल बन गयी! विदेश में बहुत बड़ी नौकरी करने वाले, करोड़पति बेटे को पता ही नहीं? माँ कब मर गयी।
(3) राकेश झुनझुनवाला, 43 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़कर,असमय चला गया क्योंकि 24 घण्टे में 20 घण्टे कुर्सी पर बैठ कर काम करता था।
(4) सायरस मिस्त्री,90 हज़ार करोड़ की संपत्ति छोड़ गया। हवा में उड़ता था, कार एक्सीडेंट में गुज़र गया।
(5) सपने सच कर आई. ए. एस. का पद पाये, बक्सर के क्लेक्टर ने तनाव के कारण आत्महत्या की।
ये पांच घटनायें बताती हैं, जीवन में पद पैसा प्रतिष्ठा, ये सब कुछ काम का नहीं। यदि आपके जीवन में खुशी संतुष्टी और अपने नहीं हैं तो कुछ भी मायने नहीं रखता।
