शादी का झांसा देकर करता रहा तलाकशुदा से तीन साल तक रेप, महिला को बनाया हवस का शिकार
#He kept raping a divorced man for three years on the pretext of marriage, made the woman a victim of lust
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना इलाके में तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बीते दिनो आरोपी ने पीड़ीता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। जानकारी के अनुसार गौरव नगर कोलार में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की उसकी पूर्व में शादी हुई थी, उसके दो बच्चे भी है। बाद में आपसी कलह के चलते उसका अपने पति से तलाक हो गया था। बच्चो की परवरिश के लिये वह एक फॉस्ट फूड की दुकान पर काम करती है। करीब तीन साल पहले उसकी पहचान मजदूरी करने वाले आरोपी बृजेश गौर से हुई थी, वह रायसेन जिले का रहने वाला है। जान पहचान होने के बाद आरोपी ने उससे हमदर्दी जताते हुए नजदीकियां बढ़ाई जल्द ही उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। आरोप है कि प्रैम-प्रंसग के बाद बृजेश गौर ने उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया। महिला को भी सहारे की तालश थी ओर वह भी उसे पसंद करती थी, जिसके चलते उसने शादी के लियेहामी भर दी। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही शादी करने का झांसा देते हुए उसका दैहिक शोषण करना शुरु कर दिया। बीते दिनो जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया और भोपाल से भाग गया। इसके बाद महिला थाने पहुंची जहॉ उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है, कि आरोपी के शहर से फरार होने की जानकारी मिलने पर उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस पार्टी रवाना गई हैं, और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
