मारपीट कर मोबाइल लुटने वाले चंद घंटों में पुलिस की गिफ्त में

#The person who assaulted and robbed the mobile phone was caught by the police within a few hours.
खुशी टाइम्स, जबलपुर : भेड़ाघाट थाना 7 तारीख को रात 11.30 के करीब चंदन कुशवाहा जो की चौकीताल का निवासी है। उसने भेड़ाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह रात को लघभग 7 :45 बजे अपने घर के पास से मोबाइल पर बात करते हुए दूसरे घर जा रहा था। तभी डिवाइडर के पास दो लड़के जो की एक्टिवा पर सवार थे। जिसपर पर पीछे बैठे लड़के ने उससे जबरदस्ती मोबाइल छीन लिया उसने मोबाइल के लिए संघर्ष किया परंतु उसके द्वारा उसे चोट पहुंचाते हुए मोबाइल छीनकर भाग खड़े हुए। चंदन ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की रोशनी होने के कारण वह तीनों लड़कों को पहचान सकता है अगर वह उसके सामने आए तो। चंदन ने बताया कि तीनों लड़को की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। जिस पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए लुटेरों को पकड़ने के आदेश दिए गए थे। भेड़ाघाट थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा द्वारा टीम गठित कर लुटेरे को पकड़ने के लिए पतासाजी की गई। जिसमें पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्होंने गाड़ी नंबर के आधार पर भेड़ाघाट के पास से दो लड़कों को गिरफ्तार किया एवं जब उनसे नाम पूछा तो एक लड़के ने अपना नाम राजा सोनी बताते हुए अपने साथी जो की नाबालिक है। उनके साथ मिलकर मोबाइल लूटना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा जब दोनों से शक्ति से पूछताछ की गई तो उन्होंने दो मोबाइल लूट और स्वीकार करीं#khushitimes, #jabalpur, #todeynews, #latestnews,