हैवान पिता आंख पर पट्टी बांधकर बेटे-बेटी से करता था दुष्कर्म, फिर जो हुआ - World Media

Breaking

हैवान पिता आंख पर पट्टी बांधकर बेटे-बेटी से करता था दुष्कर्म, फिर जो हुआ

हैवान पिता आंख पर पट्टी बांधकर बेटे-बेटी से करता था दुष्कर्म, फिर जो हुआ

#The evil father used to rape his son and daughter by blindfolding them, then what happened next

राजधानी पटना में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक पिता ही अपने बच्चों की इज्जत का भक्षक बन बैठा. पिता लगातार तीन सालों से अपने बच्चों को दरिंदगी का शिकार बना रहा था. बच्चे इस पीड़ा को सहते रहे. उन्हें धमकी दी जाती रही और वो इसी कारणवश चुप रहे. लेकिन अचानक एकदिन नाबालिग बच्ची का सब्र टूटा और उसने अपनी मां को अपने पिता के कुकर्म की जानकारी दी. जिसके बाद मां ने हैवान पिता को जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. बच्चों ने अपनी मां को जब पिछले तीन साल से उनके ऊपर हो रहे जुल्म की पूरी कहानी बतायी तो मां के होश उड़ गए. उसे यकीन नहीं हो रहा था कि जिस पिता के ऊपर बच्चों को काले साये से बचाने की जिम्मेवारी सौंपकर वह दो रूपए कमाने दाई का काम करने जाती थी वो पिता इस कदर हैवान बनकर अपने ही बच्चों को हवस का शिकार बनाता होगा

तीन साल तक बेटे-बेटी को बनाया हवस का शिकार

पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में प्लंबर मिस्त्री का काम करने वाला बाप अपनी ही 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था. इतना ही नहीं. जब उसके कुकर्म की हकीकत सामने आने लगी तो कई और भी खुलासे हुए. वह केवल अपनी नाबालिग बेटी ही नहीं बल्कि अपने नाबालिग बेटे को भी हवस का शिकार बनाता था. हैवान पिता अपने नाबालिग बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था. इस दौरान वह बेटे के आंख पर एक पट्टी बांध देता था. इस बात का खुलासा नाबालिग बेटी ने अपनी मां के समक्ष तीन दिन पहले किया

मां ने पति को जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया

जब बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बतायी तो बच्चों की मां व उसके परिजनों ने आरोपित की धुनाई कर दी. इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस के पास गयी. लेकिन वहां से महिला थाना लाया गया और मां ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपित बाप को गिरफ्तार कर लिया है पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है उसका बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा महिला थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने आरोपित बाप के गिरफ्तार होने की पुष्टि की

बच्ची ने किये हैरान करने वाले खुलासे..

नाबालिग बच्ची की मां दाई का काम करती है और वह जब घर में नहीं होती, तो बाप उसके साथ दुष्कर्म करता. बच्ची जब इसका विरोध करती, तो वह उसकी मां और भाई को जान से मारने की धमकी देता. साथ ही बच्ची की पढ़ाई भी उसने बंद करा दी थी. बच्ची चुपचाप सहती रही. लेकिन तीन दिन पहले फिर से बाप ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद जब उसकी मां काम से वापस लौटी, तो उसे सारी बातें बता दी. उसकी मां ने अपने भाई व अन्य परिजनों को बुलाया और पिटाई कर दी. इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाने में शिकायत की. लेकिन उचित कार्रवाई न हुई, तो महिला थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी. महिला थाना पुलिस ने तुरंत ही केस दर्ज कर लिया और बाप को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मां के अनुसार, पति शराब का भी सेवन करता है. वह जब घर में रहती है, तो वह किसी प्रकार की हरकत नहीं करता था. लेकिन उसके जाने के बाद वह घटना को अंजाम देता था

#khushitimes, #crime, #rape, #uttarpradesh, #latestnews, #todeynews,

Pages