कराची के एक शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, चार लोगों की हुई मौत - World Media

Breaking

कराची के एक शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, चार लोगों की हुई मौत

कराची के एक शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, चार लोगों की हुई मौत

#A massive fire broke out in a shopping mall in Karachi, four people died


पाकिस्तान के कराची शहर में एक शॉपिंग और आवासीय मॉल में आग लगने से बुधवार शाम को चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

चार लोगों की मौत

कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने पुष्टि की है कि आयशा मंजिल इलाके में स्थित इमारत से तीन जले हुए शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चार शवों को सिविल अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी आग

दमकल विभाग के अधिकारी हुमायूं खान ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी और तेजी से तीन अन्य मंजिलों में फैल गई। उन्होंने कहा कि ग्राउंड फ्लोर में लगभग 200 दुकानें हैं जबकि आवासीय अपार्टमेंट के साथ चार और मंजिलें हैं।

इमारत में और शवों पड़े होने का जताया अनुमान

उन्होंने कहा कि जैसे ही दमकल की गाड़ियां और चालक दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की मदद से सबसे पहले सभी आवासीय अपार्टमेंटों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले गए। उन्होंने कहा कि आग अभी भी बुझाई जा रही है और इमारत में शव व घायलों के फंसे होने की आशंका है।

12 दिनों में दूसरी बार सामने आई घटना

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अफजल पेचियो ने कहा कि घटना के बाद से लोगों ने इमारत को खाली कराने में एक-दूसरे की मदद की। वहीं, आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है। बता दें कि 12 दिनों में किसी मॉल में भीषण आग लगने की यह दूसरी घटना है। 25 नवंबर को शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में एक छह मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #world, 

Pages