कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न कर मुंबई से भागा आरोपी, पढ़िए पूरी खबर - World Media

Breaking

कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न कर मुंबई से भागा आरोपी, पढ़िए पूरी खबर

कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न कर मुंबई से भागा आरोपी, पढ़िए पूरी खबर 

#Accused fled from Mumbai after sexually harassing many girls, read full news

मुंबई पुलिस ने यूपी के मिर्जापुर से एक ऐसे युवक को दबोचा है जो कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न कर फरार था। इस युवक के खिलाफ दो हफ्ते पहले पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से युवक की पहचान की तो पता चला कि उसने कई लड़कियों का इसी तरह यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की है। इसके बाद यूपी एसटीएफ की मदद और मिर्जापुर जिले की क्राइम ब्रांच के साथ युवक को दबोच लिया गया। युवक की पहचान 23 वर्षीय विशाल कन्नौजिया के रूप में हुई है। मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस की यूनिट 3 ने इस युवक की तलाश 14 दिनों से कर रही थी।

पुलिस में सबसे पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस के अनुसार विशाल कनौजिया के खिलाफ तुलिंज पुलिस में सबसे पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से पहचान करने को कहा। पुलिस के मुताबिक घटना 14 नवंबर की है। जब कन्नौजिया ने नालासोपारा पूर्व में एक छह साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को वह फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने जब युवक का सीसीटीवी फुटेज जारी किया तो आसपास के अन्य अभिभावकों ने भी कन्नौजिया के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें कीं।

माता-पिता के बीच डर का माहौल था

पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल उसके खिलाफ दो छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं। इन घटनाओं के कारण इलाके में माता-पिता के बीच डर का माहौल था। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जारी करने के बाद यूपी एसटीएफ के अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को सूचना दी।

उन्होंने कनौजिया को मिर्ज़ापुर में गिरफ्तार किया। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड भी मांगेगी। पुलिस का मानना है कि इसके खिलाफ अब कई और केस दर्ज हो सकते हैं। इसके खिलाफ कुछ और लोग सामने आ सकते हैं।


#khushitimes, #latestnews, #rape, #todeynews, #maharashtra,

Pages