शादी के 2 दिन बाद खुला दूल्हे का राज, सच्चाई सुनकर दुल्हन ने तोड़ दिया सात जन्मों का रिश्ता - World Media

Breaking

शादी के 2 दिन बाद खुला दूल्हे का राज, सच्चाई सुनकर दुल्हन ने तोड़ दिया सात जन्मों का रिश्ता

शादी के 2 दिन बाद खुला दूल्हे का राज, सच्चाई सुनकर दुल्हन ने तोड़ दिया सात जन्मों का रिश्ता

#Groom's secret revealed after 2 days of marriage, after hearing the truth the bride broke the relationship of seven births

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दो दिन बाद जब दुल्हन की सच्चाई पता ​चला तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। परिवारवालों ने दुल्हन को लाख समझाया लेकिन वो नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब पुलिस तहरीर के हिसाब से मामला दर्ज करके कार्रवाई करेंगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

पिछले 4 सालों से शादी का झांसा दे रहा था

जानकारी के अनुसार, मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके का है। दरअसल, यहां रहने वाले एक युवक की प्रेम संबंध एक युवती से चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 4 सालों से शादी का झांसा दे रहा था। इसी दौरान युवक ने किसी और लड़की से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब प्रेमिका का लगा तो उन्होंने जमकर बवाल काटा और युवक पर गंभीर आरोप लगाया।

युवक की पूरी पोल खोल दी

वहीं दूसरी ओर जब इस बात की जानकारी दुल्हन को लगी तो वे अपने मायके आ गई साथ ही प्रेमिका दुल्हन के घर पहुंच गई और उनके परिजनों को सबूत दिखाते हुए युवक की पूरी पोल खोल दी। प्रेमिका की इस बात को सुनकर दुल्हन हैरान रह गई। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से रिश्ता तोड़ दिया।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि मामला प्रकाश में आया था, लेकिन कोई पक्ष पुलिस की कार्यवाही नहीं चाहता। यदि तहरीर दी जाएगी तो उसपर कार्यवाही होगी

#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #india,

Pages