क्यों करवा चौथ के दिन छलनी से देखा जाता है पति का चेहरा - World Media

Breaking

क्यों करवा चौथ के दिन छलनी से देखा जाता है पति का चेहरा

क्यों करवा चौथ के दिन छलनी से देखा जाता है पति का चेहरा

#Why is the husband's face seen through a sieve on the day of Karva Chauth?

हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत अहम स्थान है। इस व्रत को शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। इस बार यह पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन चंद्रमा को छलनी से देखने का बहुत खास महत्व है। ये परंपरा बीते बहुत वक्त से चली आ रही है। अब आपको बताते हैं कि महिलाएं अपने पति को छलनी से क्यों देखती है और इससे क्या होता है।

दरअसल करवा चौथ वाले दिन चंद्रमा को सीधे नहीं देखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि इस दिन किसी न किसी की आड़ में चंद्रमा का दर्शन करना चाहिए।

इसलिए विवाहिता रात के वक्त पूजा के दौरान अपने पति को छलनी से देखती हैं। इसके साथ साथ ये भी कहा गया है कि छलनी से अपने पति के मुंह को देखने से छलनी में सैकड़ों छेद की तरह पति की सैकड़ों सालों की उम्र होती है। इसलिए इस दिन चंद्रमा और पति को छलनी से देखा जाता है।

अवगत करा दें कि करवा चौथ पर महिलाओं को रेड कलर का जोड़ा पहनना चाहिए क्योंकि ये शुभ माना जाता है। हालांकि कुछ अन्य कलर भी हैं जिन्हें पहन सकते हैं।


#khushitimes, #carwachauth, #latest, #2023, 

Pages