गर्भवती महिलाओं के लिए आम खाने के फायदे और नुकसान - World Media

Breaking

गर्भवती महिलाओं के लिए आम खाने के फायदे और नुकसान

गर्भवती महिलाओं के लिए आम खाने के फायदे और नुकसान

#Advantages and disadvantages of eating mango for pregnant women

प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान का बहुत ध्यान रखा जाता है। हर महिला के मन में खाने को लेकर कई सारे सवाल होते है। प्रेग्नेंसी में क्‍या खाना चाहिए और क्या नहीं। यह बात प्रेग्नेंट महिलाओं को काफी परेशान करती हैं।

अक्सर आम खाने को लेकर मन में सवाल उठता है कि प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं। वैसे तो प्रेग्नेंट महिलाएं हर तरह के फलों का सेवन कर सकती हैं, लेकिन इस दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कई प्रेग्नेंट महिलाएं आम से दूरी बना लेती हैं। लेकिन क्या सच में प्रेग्नेंसी में आम नहीं खाना चाहिए?

आम में आयरन, विटामिन-C, विटामिन-A, विटामिन-B6, पोटैशियम और फॉलिक एसिड पाया जाता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक पोषक तत्व है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। प्रेग्नेंसी में आम खाने से कई लाभ मिलते हैं, लेकिन आपको अधिक मात्रा में आम नहीं खाना चाहिए।


प्रेग्नेंसी में आम खाने के क्या फायदे हैं

  • प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के विकास के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आम में विटामिन-ए और फॉलिक एसिड पाया जाता है, इसके सेवन से भ्रूण के विकास में मदद मिलती है।
  • आम में मौजूद विटामिन-ए प्रेग्नेंसी में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही हड्डियों की मजबूती और आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • आम में विटामिन-C भी पाया जाता है, जो शरीर में आयरन को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। जिससे आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या दूर होती है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान डाइजेशन की समस्या हो जाती है। आम खाने से पाचन क्रिया मजबूत मजबूत रहती है। आम में फाइबर भी पाया जाता है, जिससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती।
  • आम में मैग्नीशियम भी पाया जाता है। जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली हाई बीपी की समस्या को भी कम करता है।
  • जरूरत से ज्यादा न खाएं आम

प्रेग्नेंसी के दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दौरान जरूरत से ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से कई समस्याएं भी हो सकती हैं। जैसे दस्त, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द आदि।

#khushitimes, #lifestyle,

Pages