एम्स की नर्स ने तालाब में कूदकर दी जान - World Media

Breaking

एम्स की नर्स ने तालाब में कूदकर दी जान

एम्स की नर्स ने तालाब में कूदकर दी जान

AIIMS nurse commits suicide by jumping into pond

तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब में रविवार सुबह एम्स की एक नर्स का शव उफलाया हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।मृतका की शिनाख्त उसके भाई ने की है।प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया है।आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर रात को नर्स ने तेलीबांधा तालाब में कूदकर जान दी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे मार्निंग वाक कर रहे लोगों ने मरीन ड्राइव तालाब में एक युवती का शव उफलाया हुआ देखकर पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने गोताखोरों की मदद से शव का बाहर निकलवाया।

टाटीबंध इलाके में किराए के मकान में रह रही थी

इसी बीच एक युवक ने आकर शव की शिनाख्त दीक्षा चौहान(29) के रूप में की। मूलत:उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली दीक्षा चौहान वर्ष 2021 से एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाप के रूप में काम करती आ रही थी। वह टाटीबंध इलाके में किराए के मकान में रह रही थी।

पीठ दर्द से थी परेशान

थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक की जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। दीक्षा मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ पिछले कुछ महीने से पीठ दर्द से काफी परेशान थी।आशंका है कि दर्द से तंग आकर उसने रात के समय मरीन ड्राइव तालाब में कूदकर अपनी जान दी है।

#khushitimes, #india, #latestnews, #todeynews,

Pages