पार्टी से लौट रहे दोस्त सड़क किनारे कर रहे थे लघुशंका, कार ने मारी टक्कर एक की मौत - World Media

Breaking

पार्टी से लौट रहे दोस्त सड़क किनारे कर रहे थे लघुशंका, कार ने मारी टक्कर एक की मौत

पार्टी से लौट रहे दोस्त सड़क किनारे कर रहे थे लघुशंका, कार ने मारी टक्कर एक की मौत

#Friends returning from party were mistaking on the roadside, car collided with them, one died

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर थाना इलाके में बाइक खड़ी कर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं उसके दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हादसा गुरुवार की देर रात मैंदामिल के पास का है, दोनो दोस्त पार्टी कर बाइक से लौट रहे थे।
 
मिली जानकारी के अनुसार मैदामील रोड राजीव नगर में रहने वाले 50 वर्षीय बल्ली शाक्य ड्राइवरी करते थे। उनके परिवार में पत्नि सहित 16 साल की भारती और 18 वर्ष की सौम्या नामक दो बेटियॉ है। गुरुवार देर रात बल्ली अपने दोस्त दिंकू के साथ पार्टी कर घर लौट रहे थे। घर के करीब ही मैदा मिल के पास स्टेट आईटी सेंटर पहुंचने पर उन्होनें लघुशंका के लिये बाइक रोकी। दोनों सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे, उसी समय तेज स्पीड से आई एक अज्ञात कार ने बल्ली और दिंकू को जोरदार टक्कर मारते हुए भाग गया। घटना में बल्ली के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सो में घातक चोंटे आई थी, जबिक दिंकू मामूली रुप से घायल हुआ था। मौके पर मौजूद लोगो ने उन्हें पहचानते हुए इसकी सूचना परिवार वालो को दी। परिजन तत्काल ही घटनास्थल पर पहुचें और दोनो को इलाज के लिये जेपी अस्पताल पहुंचाया। वहां दिंकू को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बल्ली की नाजूक हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल भेजा गया। हमीदिया में इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार नाजूक होती गई, आखिरकार एक दिन चले इलाज के बाद बीती अलसुबह उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया। पुलिस टक्कर मारकर फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

#khushuitimes, #todeynews, #latestnews, #madhyapradesh,

Pages