गौर नदी में डूब गया अधेड़, फंदे में झूलकर दी जान - World Media

Breaking

गौर नदी में डूब गया अधेड़, फंदे में झूलकर दी जान

गौर नदी में डूब गया अधेड़, फंदे में झूलकर दी जान

#Middle-aged man drowned in Gaur river, committed suicide by hanging himself

जबलपुर : गौर नदी के ठिर्रीघाट में सोमवार को मछली मारते समय एक अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। तिलवारा, भेड़ाघाट के लम्हेटाघाट व खमरिया में विभिन्‍न घटनाओं में चार की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके डायरी संबंधित थाने को भेज दिया है।


मछली मारने गौर नदी गया था

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसका शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा। गौर पुलिस के मुताबिक जमतरा निवासी अर्जुन गोंटिया (55) मछली मारने गौर नदी गया था।


पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी

जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसके पुत्र गोपाल प्रसाद गोटिया ने ठिर्रीघाट पर जाकर देखा तो मछली पकड़ने की डगैन वहीं पड़ी हुई थी। पानी में खोजबीन की और पिता को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मछली मारते हुए अर्जुन गहरे पानी में चले गए थे, जिससे वे पानी में डूब गए थे।

जहर खाने से मौत

नरसिंहपुर के ग्राम रिछावार निवासी खुमान वर्मा की जहर खाने से मौत हो गई है। खुमान को परिजन इलाज के लिए जबलपुर लाए थे। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी सोमवार तड़के मौत हो गई है।


अज्ञात फंदे पर झूला

तिलवारा के एक खेत में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने नीम के पेड़ में फंदे पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

अस्पताल पहुंचते मौत

मेडिकल पहुंचते ही रविवार रात घंसौर निवासी रामकिशन तेकाम की मौत हो गई है। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।


पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए भेजा

लालमाटी, कछियान में रहने वाले दत्रातेय राव ने फंदे में झूलकर जान दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए भेजा। इसी तरह भेड़ाघाट के लम्हेटाघाट में खेत में काम करते समय दलपतपुर निवासी राजेश पटेल को करंट लग गया। राजेश को इलाज के लिए मेडिकल लाया गया था, जहां चिकित्स्कों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घटना में खमरिया के मिड इस्ट लाइन निवासी बसंत कुमार सोलंकी की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात उसकी अचानक तबियत खराब हो गई थी। पड़ोसी संतोष कुमार सिंह उसे लेकर खमरिया अस्पताल पहुंचा था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


#khushitimes, #jabalpur, #GST, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages