25 लाख का जुर्माना जीएसटी द्वारा लगाया गया पान मसाला कारोबारी पर - World Media

Breaking

25 लाख का जुर्माना जीएसटी द्वारा लगाया गया पान मसाला कारोबारी पर

25 लाख का जुर्माना जीएसटी द्वारा लगाया गया पान मसाला कारोबारी पर

#GST fine of Rs 25 lakh imposed on pan masala businessman

जबलपुर :  जीएसटी ने रिटर्न में गड़बड़ी करने और अपनी आय कम दिखाने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में स्टेट जीएसटी ने जबलपुर के शिव नगर स्थित पान मसाला और सिगरेट कारोबार के संचालक के यहां छापा मारा। मौके से मिले दस्तावेज, बैंक खाते और स्टाक की जांच की। इसमें गड़बड़ी मिलने के बाद 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों की टीम को जांच कार्य में भारी अनियमिताएं मिली हैं। यह कार्रवाई पिछले तीन-चार दिनों से की जा रही थी।

कई अनियमितताएं मिलने के बाद टीम ने छापा मारा

स्टेट जीएसएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर नवीन सिंह धुर्वे ने बताया कि पान मसाला और सिगरेक के थोक का कारोबार करने वाली फर्म आरएस मार्केटिंग पर विभाग की जांच टीम द्वारा पिछले कई दिनों से नजर रखी जा रही थीं। कई अनियमितताएं मिलने के बाद टीम द्वारा छापा मारा गया था। फर्म के संचालक रिषी सिंघई हैं। फर्म के द्वारा थोक का कारोबार किया जाता है और माॅल की सप्लाई भी कई क्षेत्रों में है। कार्रवाई के दाैरान राज्य कर अधिकारी अनूप सिंह भदौरिया, आलोक मिश्रा, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और संदीप घनघोरिया आदि उपस्थित थे। स्टेट जीएसटी ने अब तक की जांच में कारोबारी द्वारा टैक्स जमा करने में कई गड़बड़ियां पकड़ी। इनमें पता चला कि प्रमुख रुप से फर्म के द्वारा रिटर्न भरा जा रहा था, वह मिसमैच हो रहा है। इसके साथ कारोबारी द्वारा बिना बिल के मॉल को बेचना भी पकड़ा गया है। इसके साथ ही मौके पर स्टॉक भी कम मिला है।

इंदौर सेव भंडार में जांच जारी

सीजीएसटी द्वारा पिछले दिनों इंदौर सेव भंडार के 12 ठिकानों पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में जाँच अधिकारियों को कई अनियमिताएं मिली थीं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी पकड़े गए थे। इन दस्जावेजों की जांच का कार्य किया जा रहा है। मूल्यांकन के बाद कारोबार से टैक्स का जुर्माना लगाया जाएगा।


विभाग के उड़न दस्ताें ने की वाहनों की जांच

विधानसभा की आचार संहिता लगते ही वाहनों की जांच में पुलिस के साथ अब सेंट्रल जीएसटी भी उतर आई है। जबलपुर समेत आसपास के जिलों में चुनाव आयोग एवं केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) के निर्देश पर सीजीएसटी जबलपुर आयुक्तालय द्वारा वाहनों की जांच की गई। नए नियुक्त आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे के अगुवाई में फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है। स्क्वाड द्वारा संदिग्ध नगदी, अवैध शराब, ड्रग्स, स्वापक, मुफ्त वस्तुओ और तस्करी के सामान के प्रवाह को रोकने के लिए किया गया है। 22 एवं 23 अक्टूबर को केन्द्रीय जीएसटी जबलपुर के क्षेत्राधिकार में आने वाले जिलों में नाके लगाये गये और वाहनों की सघन जांच की गयी। आयुक्त ने बताया कि इस अभियान आगामी चुनाव तक संदिग्ध नगदी, अवैध शराब, ड्रग्स, स्वापक, मुफ्त वस्तुओं और तस्करी के सामान के प्रवाह को रोकने में मददगार होगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#khushitimes, #jabalpur, #GST, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages