हर पांचवीं महिला इस बीमारी की चपेट में, क्‍या है यह रोग - World Media

Breaking

हर पांचवीं महिला इस बीमारी की चपेट में, क्‍या है यह रोग

हर पांचवीं महिला इस बीमारी की चपेट में, क्‍या है यह रोग

पीसीओएस यानि पालीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हार्मोनल बीमारी है। महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन (हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है। जिसके कारण ओवरी यानि अंडाशय बड़े आकार के होकर उसमें छोटी गांठ बन जाती है। हर पांचवीं भारतीय महिला इस बीमारी की चपेट में है।

महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है
पीसीओएस पीड़ित 80 प्रतिशत महिलाएं मोटापा से ग्रस्त हैं। पीसीओएस के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। मोटापा, पारिवारिक इतिहास, टाइप-2 मधुमेह आदि इसके मुख्य कारण हैं। अनियमित माहवारी, मुहांसे, मोटापा, चेहरे पर अनचाहे बालों का बढ़ना, बांझपन, पेट में दर्द, वजन बढ़ना आदि इसके लक्षण हैं। इस बीमारी का उपचार समय पर न किया जाए तो घातक परिणाम सामने आ सकते हैं।

जंक फूड का सेवन न कर श्रेष्ठ जीवनशैली अपनाना चाहिए

इस बीमारी के कारण ह्दय रोग, अवसाद, उच्च रक्तचाप, एंडोमेट्रियल हाइपरप्लेशिया, एंडोमेट्रियल कैंसर, मेटाबालिक सिंड्रोम, एंड्रोजेनिक एलोपेसिया का खतरा बढ़ता है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखते हुए महिलाओं को नियमित व्यायाम करना चाहिए। जंक फूड का सेवन न कर श्रेष्ठ जीवनशैली अपनाना चाहिए।


Pages