गाजा के अस्पताल पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, हमास ने किया 500 लोगों की मौत का दावा - World Media

Breaking

गाजा के अस्पताल पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, हमास ने किया 500 लोगों की मौत का दावा

गाजा के अस्पताल पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, हमास ने किया 500 लोगों की मौत का दावा

#Israeli air strike on Gaza hospital, Hamas claims death of 500 people

एक हफ्ते के इस युद्ध में इजरायल के 1300 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2800 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, हमास के 1900 लड़ाकों की मौत हुई है और 8000 घायल हुए हैं. इजरायल अब तक 6000 से ज्यादा हवाई हमले कर चुका हैं जबकि हमास के हवाई हमलों की अभी तक संख्या 3000 ही बताई जा रही है.इजरायल रोजाना 700 रॉकेट हमले कर रहे हैं. हमास के रॉकेट हमलों की संख्या 400 है. इजरायल के हमलों में 752 इमारतों को नुकसान पहुंचा है जबकि 2835 दूसरे निर्माण बर्बाद हुए हैं

कैसी शुरू हुई जंग?

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध का शनिवार को आठवां दिन है. बीते सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आर्म्स ग्रुप हमास ने गाजा पट्टी से रॉकेट हमलों की झड़ी लगा दी थी. ये हमले इजरायल पर किए गए थे. हमास ने हमलों की जिम्मेदारी ली और इसे इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया. हमास ने गाजा पट्टी से करीब 20 मिनट में 5,000 रॉकेट दागे थे. इतना ही नहीं, इजरायल में घुसपैठ की और कुछ सैन्य वाहनों पर कब्जा कर लिया था. इस जंग में दोनों ओर से सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है


इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी की जा रही है. वहीं, फिलिस्तीन में हमास के लड़ाके भी शांत नहीं पड़े हैं. वो इजरायल पर अभी भी तीन मोर्चे से अटैक कर रहे हैं. लेबनान, समंदर से सटे इलाके और इजिप्ट से सटे साउथ गाजा से रॉकेट और मिसाइलें दागी जा रही हैं. गुरुवार को सेंट्रल इजरायल के वेस्ट बैंक की तरफ भी रॉकेट दागे गए हैं

सात अक्टूबर को शुरू हुए इस युद्ध के बाद अब तक सात दिनों के भीतर गाजा में 22 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं. 10 अस्पतालों और 48 स्कूलों पर इजरायल ने बमबारी की है. गाजा में अब तक मरने वालों की संख्या 2215 हो गई है. इनमें 724 बच्चे शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक गाजा में तीन लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं

#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #world, 

Pages