31 लीटर अवैध शराब की जब्त, आबकारी विभाग ने की कार्यवाही
#31 liters of illegal liquor seized, excise department took action
महासमुंद। कलेक्टर मलिक के निर्देशन व प्रभारी ज़िला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर को आबकारी विभाग ज़िला महासमुंद के वृत्त बागबाहरा में अवैध शराब निर्माण व विक्रय के विरुद्ध दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इनमें आबकारी दल की ओर से जांच के दौरान आरोपी अमीर बक्श कुरैशी ग्राम छोटे खेमड़ा, थाना-कोमाखान से 60 नग पाउच जेब्रा छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा मात्रा 12 बल्क लीटर, 45 नग पाउच हिरण छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा मात्रा 9.00 बल्क लीटर कुल मात्रा 21 बल्क लीटर व दिलीप पांडे ग्राम उखरा से 53 नग पाउच जेब्रा छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा कुल मात्रा 10.600 बल्क लीटर, इस प्रकार कुल मात्रा 31.600 बल्क लीटर मदिरा बरामद किया गया। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम धारा (34(2) के तहत कार्यवाही की गई। प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सविता रानी मेश्राम, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बागबाहरा मुकेश कुमार वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुड़े, आबकारी मुख्य आरक्षक माधव राव, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी तथा वाहन चालक गांधी राम ठाकुर व समस्त आबकारी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।#khushitimes, #latestnews, #chattisghad, #todeynews,
