कुत्ते से सीखनी चाहिए ये आदतें, सफलता की राह हो जाएगी आसान
#These habits should be learned from dogs, the path to success will become easier.
Chanakya Niti: जीवन में सफलता पाना और एक बेहतर मुकाम हासिल करना हर किसी का सपना होता है. अपने सपने को पूरा करने के लिए मनुष्य को अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने चाहिए. साथ ही अगर कहीं किसी से कुछ सीखने को मिले तो वह मौका हाथ से ना जानें दें. प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में बताया है कि मनुष्य अपने आस-पास मौजूद चीजों से भी बहुत कुछ सीख सकता है. प्रकृति, पेड़-पौधे, नदी, पक्षी और यहां तक कि पशु भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का गुण सिखाते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य एक कुत्त से भी बहुत कुछ सीख सकता है जिनके जरिए जीवन में सफलता हासिल करना आसान हो जाएगास्वान निंद्रा
आमतौर पर घर के बुजुर्ग अपने बच्चों से यह कहते हैं स्वान निंद्रा होनी चाहिए. यानि नींद हमेशा कुत्ते की नींद के समान होनी चाहिए. जो कि एक हल्की सी आहट से तुरंत सतर्क हो जाता है. चाणक्य नीति में कहा गया है कुत्ते के समान नींद होने पर आप जरूरत पड़ने पर सतर्क हो सकते हैं और सुरक्षित भी रहेंगेसंतुष्ट रहना
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बताया है कि कुत्ते में मौजूद संतुष्ट भाव इंसानों में भी होना चाहिए. कुत्ते को भूख के समय जो मिल जाए वह उसी को खाकर संतुष्ट हो जाता है. बिल्कुल इसी तरह मनुष्य को जीवन में जो मिल जाए उसमें संतुष्ट रहना चाहिए. कई बार ज्यादा पाने की चाह आपको बर्बादी के रास्ते पर ले जाती है. यदि आप संतुष्ट रहकर जीवन जीते हैं तो सफलता अवश्य हासिल होगीवफादार और निष्ठावान
यह तो हर कोई जानता है कि कुत्ता कितना वफादार होता है और इसलिए लोग घर में कुत्ता पालते हैं. आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य को भी कुत्ते से वफादार और निष्ठावान बनने के गुण सीखने चाहिए. ये दोनों ही गुण जीवन में सफलता हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगेबनें निडर
आपने देखा होगा कि कुत्ता एक निडर जानवर है और अपने मालिक के लिए किसी भी लड़ सकता है. अपने मालिक की सुरक्षा के लिए कुत्ता निडर और बहादुर बनकर डटा रहता है. मनुष्य को भी कुत्त से निडर बनने का गुण सीखना चाहिए. ताकि विपरीत परिस्थितियों को सामना बिना घबराएं कर सकें#khushitimes, #chanakyaniti,
