जबलपुर : ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगा रहे 20 युवक गिरफ्तार
#Jabalpur: 20 youths arrested for betting on playing cards
Highlights :
- गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई शुरू की गई है
- दारूल उलूम के पीछे घेराबंदी करके कई युवकों को दबोचा
- दो लाख रुपये मिले लेकिन जब्ती कम की बनाई गई
जबलपुर : जुआ फड़ के खिलाफ हनुमानताल और ओमती पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 20 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोतीनाला अस्पताल के सामने दबिश देकर पुलिस ने चुंगी नाका माढोताल निवासी सतीश अहिरवार, बागड़ी मुहल्ला केंट निवासी लखन सोनकर भरतीपुर ,ओमती निवासी सुमित सोनकर, कंचनपुर अधारताल निवासी हुकुमचंद, मदन महल निवासी दिलीप राय और अहमद नगर गोहलपुर निवासी मो. सलमान को 20600 रुपये सहित गिरफ्तार किया है।
दारूल उलूम के पीछे घेराबंदी कर मदार छल्ला निवासी मो. नदीम, मो. कलीम, झंडा चौक प्रेमसागर निवासी लल्ला उर्फ कमल अहिरवार, मो. सलीम एवं मंडी मदार टेकरी निवासी अतीक खान को 25100 रुपये सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मदार टेकरी निवासी इजराईल भरतीपुर ओमती निवासी शिवम सोनकर, दमोह नाका निवासी आयुष पांडे एवं रामपुर निवासी सुशील रैकवार को नगद 12500 रुपये सहित पकड़ा गया है।
गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई शुरू
ओमती के गुडविल अपार्टमेण्ट के पास ओमती निवासी टोनी उर्फ हैली जय सिंघानी, अंचल विहार गोरखपुर निवासी जतिन लालवानी, दीपक कुमार जयसिंघानी, नेपियर टाउन निवासी गिरीश खत्री और चौथापुल नेपियर टाउन निवासी अंश कटारिया को 10800 रुपये सहित गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।पुलिस ने कार्रवाई कर जुआरियों को पकड़ा
गुडविल अपार्टमेंट में बीती देर रात पुलिस ने कार्रवाई कर जुआरियों को पकड़ा। कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस को मौके से दो लाख रुपये मिले लेकिन जब्ती कम की बनाई गई। हालांकि पुलिस की तरफ से अधिकारिक रूप से 10800 रुपये के साथ ही गिरफ्तार होना बताया गया।#khushitimes, #india, #jabalpur, #todeynews, #latestnews,
