दिल दहल उठेगा किसान ने की ऐसी आत्महत्या, पढ़िए पूरी खबर - World Media

Breaking

दिल दहल उठेगा किसान ने की ऐसी आत्महत्या, पढ़िए पूरी खबर

दिल दहल उठेगा किसान ने की ऐसी आत्महत्या, पढ़िए पूरी खबर

#The farmer committed such suicide that will shock your heart, read the full news.

जबलपुर : पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम चपोद में रहने वाले एक किसान ने बिजली का करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने नलकूप के तार के प्लास्टिक को छीला और नंगे तार को पकड़कर लेट गया। जैसे ही नलकूप की बिजली आई करंट से किसान की मौत हो गई।

यह थी घटना 

पाटन पुलिस सुरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी, ने बताया कि ग्राम चपोद निवासी रामचरण नामदेव का बेटा प्रमोद नामदेव (37) किसानी करता था। रक्षाबंधन पर बुधवार को प्रमोद की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। सुबह 11 बजे प्रमोद ने पिता को बताया कि वह खेत जा रहा है। जब वह खेत गया उस समय बिजली नहीं थी। इस बीच प्रमोद ने नलकूप के तार को छीला। जब तार पूरी तरह से छिल गया तो उसे पकड़कर हाथ में लपेट लिया। जैसे ही कुछ देर बाद बिजली चालू हुई, प्रमोद करंट के झटकों से पलभर में मौत की नींद सो गया।

उसके घर लौटने की राह देखते रहे

घटना के बाद प्रमोद के पिता काफी देर तक उसके घर लौटने की राह देखते रहे। जब वह नहीं आया तो पिता रामचरण उसे देखने खेत पहुंचे। उन्होंने प्रमोद को खोजने के लिए कई आवाज दी, लेकिन प्रमोद का पता नहीं चला। तभी उनकी नजर प्रमोद के हाथ पर पड़ी। प्रमोद के हाथ में तार पकड़े हुए था। मामले की जानकारी तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। पुलिस वहां पहुंची। बिजली कर्मियों को बुलाकर पहले तो बिजली की आपूर्ति बंद की गई और फिर प्रमोद को वहां से हटाया।

पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंपा

पुलिस ने प्रमोद के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंपा। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा उसके पिता और पत्नी के जल्द ही बयान दर्ज करेगी, ताकि कारणों का पता चल सके। किसान प्रमोद नामदेव ने बिजली के तार को हाथ में लपेटा था। जिससे उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई। उसने यह कदम क्यों उठाया है इसका पता लगाया जा रहा है।

#khushitimes, #india, #latestnews, #jabalpur, #todeynews


Pages