माता-पिता की छूट के कारण हाथ से निकल जाते हैं बच्चे, इन बातों का रखें खास ध्यान - World Media

Breaking

माता-पिता की छूट के कारण हाथ से निकल जाते हैं बच्चे, इन बातों का रखें खास ध्यान

माता-पिता की छूट के कारण हाथ से निकल जाते हैं बच्चे, इन बातों का रखें खास ध्यान

#Children get lost due to parental laxity, pay special attention to these things

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी दी है. चाणक्य नीति में बताई गई नीतियों पर चलकर लोगों जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं और कई लोगों एक बड़ा मुकाम हासिल किया भी है. चाणक्य नीति के अनुसार संतान की अच्छी परवरिश करना माता-पिता को अहम कर्तव्य है और इस दौरान उन्हें काफी सचेत रहना चाहिए. क्योंकि माता-पिता की छूट व लापरवाही की वजह से बच्चे हाथ से निकल जाते हैं और भविष्य में उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है. इसलिए माता-पिता को यह पता होना चाहिए कि कौनसी आदतें आपके बच्चे के भविष्य को खराब कर सकती हैं

झूठ बोलने की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार अगर बच्चे को झूठ बोलने की आदत पड़ रही है तो समय रहते ही उसमें सुधार करना जरूरी है. यह माता-पिता का काम है कि बच्चों को शुरुआत से सच बोलने की आदत डालें और झूठ बोलने से रोकें. क्योंकि झूठ बोलने की ये आद आपके बच्चे के लिए भविष्य में परेशानियां उत्पन्न कर सकती है

अनुशासन का महत्व

चाणक्य नीति में बताया गया है कि संतान को शुरुआत से ही अनुशासन का महत्व समझाना माता-पिता की जिम्मेदारी है. क्यों अनुशासित जीवनशैली आपके बच्चे को सफलता की ओर ले जाएगी. लेकिन कई बार माता-पिता लाड़ में आकर बच्चे को छूट दे देते हैं जिसका गलत प्रभाव पड़ता है

महापुरुषों के बारे में बताएं

आचार्य चाणक्य का कहना है कि बच्चों को शुरुआत से ही महापुरुषों व विद्वान लोगों के बारे में बताना चाहिए. ताकि बच्चे भी उनकी तरह बनने की कोशिश करें. जो माता-पिता अपनी संतान को योग्य बनाना चाहते हैं उन्हें बच्चे को सफल लोगों के बारे में ज्ञान देना चाहिए. ताकि वह उनसे सीख हासिल कर सकें

अच्छे-बुरे में फर्क

चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति को अच्छे-बुरे में फर्क कर सकता है वह जीवन में कभी धोखा नहीं खाता. इसलिए माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लाड़-प्यार के साथ ही अपने बच्चे को अच्छे-बुरे में फर्क करना चाहिए. ताकि भविष्य में उन्हें कोई परेशानी न हो
#ekaawaz, #chanakyaniti,
disclamire : ( यहाँ दी गयी जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है हम इसकी पुष्ठी नही करते है )

Pages