पोहा की जगह मिला सड़ा तला चावल एकलव्य आदिवासी छात्रावास में - World Media

Breaking

पोहा की जगह मिला सड़ा तला चावल एकलव्य आदिवासी छात्रावास में

पोहा की जगह मिला सड़ा तला चावल एकलव्य आदिवासी छात्रावास में

#Rotten fried rice found instead of Poha in Eklavya tribal hostel

Highlights :

  • मुंह खोलने का प्रयास किया था, घेरा तो काम छोड़ने मजबूर हो गया
  • रसोइयों से मूल कार्य के अलावा कपड़े भी धुलवाए जाते थे
  • रोजाना अनेक बच्चे बिना भोजन किए ही स्कूल चले जाते थे


जबलपुर: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में खामियों का अंबार रहा है। यहां के करीब पांच सौ बच्चे किसी प्रकार से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके साथ बड़े पैमाने पर ज्यादतियां हुईं। अगर किसी ने आवाज उठाने की कोशिश की तो उसके पर कतर दिए गए या फिर इतना परेशान कर दिया गया कि वो बाहर हो गया।

मुंह खोलने का प्रयास किया था, घेरा तो काम छोड़ने मजबूर हो गया

छात्रावास में करीब महीने भर पहले वार्डन बनाए गए आदर्श मिश्रा नामक एक अतिथि शिक्षक ने वहां की अंधेरगर्दी के विरोध में मुंह खोलने का प्रयास किया था, लेकिन उसे इतनी तरह से घेरा गया कि वे काम छोड़ने मजबूर हो गया। इस पूर्व अतिथि शिक्षक ने बताया कि रोजाना अनेक बच्चे बिना भोजन किए ही स्कूल चले जाते थे। कई बार उन्हें पोहे की जगह रात का या एक दिन पहले सुबह के चावल को तलकर दे दिया जाता था।

रसोइयों से मूल कार्य के अलावा कपड़े भी धुलवाए जाते थे

उनका कहना है कि रसोइयों से मूल कार्य के अलावा कपड़े भी धुलवाए जाते थे। इस बार कटहल की सब्जी हरस्टल में घालमेल ने व्यस्थाआें की कलई खोल कर रख दी है। इस मामले में अब छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है, इसलिए यह मामला अब ठंडा नहीं पड़ेगा। जांच मं अनेक नाम लपेटे में आएंगे।

तीन बच्चे अब भी मेडिकल में

इस घटना को 60 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी तीन बच्चे गहन उपचार के लिए मेडीकल में भर्ती हैंं। इनमें से एक बच्चे का हीमोग्लोबिन बहुत कम है। जबकि दो अन्य काे दूसरी मामूली बीमारियां हैं।

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर द्वारा फ़ूड पाइजनिंग की घटना के विरोध में संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग के खिलाफ नारेबाज़ी की। संगठन द्वारा घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग के साथ सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माखन शर्मा, महानगर मंत्री ऐश्वर्य सोनकर, आर्या राजे सिंह, सहमंत्री आर्यन पुंज, जानवी पंजवानी, उपस्थित रहे।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages