रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बायो डिजाइन इनोवेशन सेंटर की उपलब्धि - World Media

Breaking

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बायो डिजाइन इनोवेशन सेंटर की उपलब्धि

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बायो डिजाइन इनोवेशन सेंटर की उपलब्धि

#Achievement of Bio Design Innovation Center of Rani Durgavati University

Highlights :
  • डिजाइन एवं इनोवेशन के क्षेत्र में निरंतर शोध कार्य किए जा रहे हैं
  • नई दिल्ली से अनुदान प्राप्त बायो डिजाइन इनोवेशन सेंटर को सोमवार को प्राप्त हुआ
  • 2017-18 में फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री एक पेटेंट, इंडियन पेटेंट सिस्टम सिस्टम सम्मिलित किया था

जबलपुर :  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के नाम एक ओर अध्‍याय जुड़ गया है। विश्‍वविद्यालय के बायो डिजाइन इनोवेशन सेंटर को उपलब्धि प्राप्‍त हुई है। पौधों में पाई जाने वाली एंडोफिटिक कवक से एंटीबैक्टीरियल बायो एक्टिव कंपांउड के लिए पेटेंट मिला है।.

डिजाइन एवं इनोवेशन के क्षेत्र में निरंतर शोध कार्य किए जा रहे हैं

नई दिल्ली से अनुदान प्राप्त बायो डिजाइन इनोवेशन सेंटर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शहर में संचालित है। जिसमें डिजाइन एवं इनोवेशन के क्षेत्र में निरंतर शोध कार्य किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत सेंटर ने 2017-18 में फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री एक पेटेंट, इंडियन पेटेंट सिस्टम सिस्टम सम्मिलित किया था, जो सोमवार को सेंटर को प्राप्त हुआ।

यह कार्य प्रो़ एसएस संधू के मार्गदर्शन में डा़ सुनील कुमार तथा डा़ रविंद्र प्रसाद अहिरवार ने किया

पेटेंट पौधों के अंदर पाई जाने वाली एंडोफिटिक कवक से एंटीबैक्टीरियल बायो एक्टिव कंपाउंड को निकालने के लिए प्राप्त हुआ है। यह कार्य प्रो़ एसएस संधू के मार्गदर्शन में डा़ सुनील कुमार तथा डा़ रविंद्र प्रसाद अहिरवार ने किया। सेंटर की उपलब्धि पर रादुवि के कुलपति प़्रो कपिल देव मिश्र एवं कुलसचिव दीपे मिश्र ने शुभकामनाएं दीं।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages