छप्पर के उपर से सो रही महिला के ऊपर गिरा साँप
#A snake fell on a woman sleeping from the roof
Highlights :- जैसे ही आंख खुली सांप देखकर वे चीख पड़ी और सांप को उछाल दिया
- गनीमत रही कि सांप ने महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया
- सर्पमित्र गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचकर और सांप काे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया
जबलपुर : तिलवारा थानाअंतरगत सगड़ा निवासी एक महिला उस वक्त बुरी तरह घबरा गई जब सोते वक्त छप्पर से अचानक एक सात फीट लंबा सांप उसके ऊपर आ गिरा। सांप गिरते ही वे इतनी जाेर से चीखी कि घर वाले भी हक्का-बक्का रह गए। गनीमत रही कि सांप ने महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया। सांप की सूचना सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को दी गई मौके पर पहुंचकर उन्होंने सांप का पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
दवाई खाकर सो रही थी महिला
सर्पमित्र गजेंद्र दुबे ने बताया कि ग्राम सगड़ा निवासी मदन लाल गोंड़ की पत्नी सुनिया बाई शाम साढ़े पांच बजे बुखार के चलते दवाई खाकर खटिया में सो रही थी। उसी दौरान कच्चे खपरैल मकान के छप्पर से सात फीट धामन सांप लटकर महिला के ऊपर आ गिरा। जैसे ही महिला की आंख खुली सांप देखकर वे चीख पड़ी और सांप को उछाल दिया। सांप उछल कर आलमारी में घुस गया। सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। महिला सांप के कारण इतनी दहश्त में रही कि बात ही नहीं कर रही थी उन्हें बताया गया कि धामन सांप बेहद शर्मीला और सीधा है।, जहरीला नहीं होता तब कहीं जाकर महिला समान्य हो पाई।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
