बिना लड़ाई किए दुश्मन को दे सकते हैं मात, ध्यान रखें ये बात

#You can defeat the enemy without fighting, keep this in mind
Chanakya Niti: हर व्यक्ति के जीवन में कुछ दोस्त और कुछ दुश्मन होते हैं. जहां दोस्त आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, वहीं दुश्मन सफलता की राह में परेशानियां खड़ी करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. कई बार दुश्मन आपको परास्त करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, ऐसे में लड़ाई-झगड़े के आसार बन जाते हैं. हालांकि, लड़ाई-झगड़ा किसी भी बात का समाधान नहीं है. आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आप अपने दुश्मन को हराना चाहते हैं तो उससे बहस करने की बजाय अपनी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करें. चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने दुश्मन को हराने की कुछ नीतियां बताई हैं.आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान
आचार्य चाणक्य राजा चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु व सलाहकार थे. उनकी नीतियों पर चलकर चंद्रगुप्त ने दुनिया पर राज किया. यही वजह है कि आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति का इस्तेमाल अक्सर लोग जीवन में सफलता हासिल करने के लिए करते हैं. चाणक्य नीति में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जो कि आपको जीवन के हर मोड़ पर आने वाली रुकावटों से सामना करने का हौसला देंगी. साथ ही इन नीतियों को अपनाकर आप अपने दुश्मनों को बिना कुछ कहे ही परास्त कर सकते हैं.चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन को बेहतर और अच्छे तरीके से जीना चाहते हैं दुष्ट पर बुरी प्रवृति के लोगों से दूरी बनाकर रखें. क्योंकि दुष्ट लोग सफलता की राह में हमेशा परेशानियां उत्पन्न करने का कार्य करते हैं. इसलिए किसी से दुश्मनी न मोल लें, लेकिन फिर कोई दुश्मन बन गया है तो उसे मात देने के लिए आपको चाणक्य नीति में बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए
चाणक्य नीति का श्लोक
अनुलोमेन बलिनं प्रतिलोमेन दुर्जनम्आत्मतुल्यबलं शत्रु, विनयेन बलेन वा।
इस श्लोक में कहा गया है कि व्यक्ति को अपने दुश्मन को मात देने से पहले उससे जुड़ी कर जानकारी हासिल करनी चाहिए. क्योंकि इससे आपको दुश्मन की ताकत और कमजोरी दोनों के बारे में पता चलेगा. उसी के आधार पर आप दुश्मन को हराने की रणनीति तैयार कर सकते हैं. आचार्य चाणक्य का कहना है कि दुश्मन को हराने के लिए हमेश बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से काम लेना चाहिए. यदि कोई आपका अपमान करता है तो गुस्सा करने की बजाय शांत रहें क्योंकि ऐसे व्यक्ति के समक्ष शांत रहना ताकत का प्रतीक होता है.
disclamire : ( यहाँ दी गयी जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है हम इसकी पुष्टि नही करते है )
#khushitimes, #chanakyaniti,