भूल से भी ना दुखाये इन दो स्त्रियों का दिल, जीवन में सफलता हाथ नहीं लगेगी

#Do not hurt the hearts of these two women even by mistake, you will not be able to achieve success in life.
Chanakya Niti : वैसे तो हमे किसी भी स्त्री का अपमान नही करना चाहिये लेकिन कुछ लोग अपनी तमाम कोशिशे करने के बाद भी अपने जीवन में सफलता नहीं प्राप्त कर पाते हैं। दरअसल ऐसे व्यक्ति कहीं न कहीं अपने जीवन में जाने अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें पछताना पड़ता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार दो तरह की स्त्रियों को वरदान प्राप्त है एसी दो तरह की स्त्री जिनका दिल दुख कर या उन्हें अपमानित करके जाने अनजाने अगर कोई भी व्यक्ति इन पर बुरी नजर रखता है तो उसको जीवन में असफलता ही मिलती है। वह व्यक्ति हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है आइए जानते है- विधवा स्त्री
जैसे पराई स्त्री पर बुरी नजर डालने वाला व्यक्ति पाप का भागी होता है उसी प्रकार विधवा स्त्री पर गंदी नजर रखने वाला व्यक्ति पाप का भागी बनता है। ऐसे व्यक्ति को हर जगह नाकामयाबियों का सामना करना पड़ता है इसलिए भूलकर भी किसी विधवा स्त्री पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए।- पराई स्त्री
पराई स्त्री के संबंध में हमारे पुराणों में कथा मिलती है जिसके अनुसार कभी भी पराई स्त्रियों पर बुरी नजर नहीं रखना चाहिए। कथा के अनुसार राक्षस कम्भा को शिव जी से वरदान मिला था जिसके चलते इंद्र को हराकर उनका सिंहासन छीन लिया था। परेशान होकर इंद्र दत्तात्रेय के पास पहुंचे तब उन्होंने राक्षस कम्भा को अपने पास बुलाया। जब राक्षस कम्भा वहां पहुंचा तो देवी लक्ष्मी वहां पर विराजमान थीं। कम्भा ने देवी लक्ष्मी पर मोहित होकर उनको कैद में कर लिया। इसके बाद विष्णु ने इंद्र को आदेश दिया कि राक्षस को मारकर देवी लक्ष्मी कोस वापस लाएं। तब राक्षस कम्भा ने शिवजी के वरदान की बात कही। इस बार भगवान विष्णु ने कहा कि जो भी पराई स्त्री का अपमान करता है उसका सारा पुण्य काम नष्ट हो जाता है। पराई स्त्री पर बुरी नजर रखने वाला पाप का भागी होता है।
disclamire : ( यह जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है हम इसकी पुष्टि नही करते )
#khushitimes, #chanakyaniti,