नेपाल बार्डर से लाई जा रही नकली नोट की खेप, दो गिरफ्तार
#Consignment of fake notes being brought from Nepal border, two arrested
Highlights :
- पुलिस ने 200 के 913, 100 के 100 नकली नोट कुल 1,92,600 लाख रुपये जब्त किए।
- पकड़े गए सदस्यों के पास से पुलिस ने शिफ्ट कार (एमपी 20 सीई 1939) भी जब्त की है।
- गिरोह से नकली नोट कारोबार की और अहम जानकारी हाथ लग सकती है।
जबलपुर : जबलपुर /सतना, ग्वालियर पुलिस से मिली सूचना के बाद हरकत में आई मैहर पुलिस ने आनन-फानन में वाहन चेकिंग लगाकर नकली नोट चलाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह के दो सदस्य भागने में सफल रहे। इसमें दो आरोपित जबलपुर के है। इसमें एक शातिर बदमाश हैं। पुलिस ने तीनों सदस्यों के पास से 200 रुपये की 913 नकली नोट 100 रुपये 100 नकली नोट कुल कीमत 1 लाख 92 हजार 600 रुपये जब्त किए हैं। पकड़े गए सदस्यों के पास से पुलिस ने शिफ्ट कार (एमपी 20 सीई 1939) भी जब्त किया है।
गिरोह से नकली नोट कारोबार की और अहम जानकारी हाथ लग सकती है
पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के सदस्यों को न्यायालय में पेश किया है। जहां रिमांड में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए गिरोह से नकली नोट कारोबार की और अहम जानकारी हाथ लग सकती है। प्रथम दृष्टया गिरोह अंतर्राज्यीय साबित हो सकता है। जिसको लेकर जहां विवेचना की जा रही है, पुलिस इस बात में अभी पता लगा रही है कि नोट छापने का स्थान कहा है, और इन नोटों को एक जिले से दूसरे जिले ले जाने के लिए रास्ता कौन सा उपयोग करते हैं।ये हैं आरोपित
जिन नकली नोट गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान सौरभ सिंह (28) पिता राघवेन्द्र सिंह तोमर निवासी पोरसा जिला मुरैना हाल निवास धरमवीर पेट्रोल पम्न भिंड रोड पुस्कार कालोनी, अंतिम ऊर्फ बड्डू (25) पिता नेतराम कुशवाहा निवासी गढ़ापुरा थाना गढ़ा जिला जबलपुर व आशीष (26) पुत्र महेन्द्र सिंह राजपूत निवासी छोछी थाना शहपुरा भिटौनी जिला जबलपुर के रूप में की गई है। जबकि अन्य गिरोह के सदस्य फरार हो गए थे उनकी पहचान निवासी तिलवारा के पीछे भेड़ाघाट जिला जबलपुर व भाईजान निवासी रिक्शलवा मधुबनी बिहार शामिल हैं।आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए बनाई टीम
फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी राजीव पाठक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जो साइबर सेल की मदद से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करेंगे। मैहर पुलिस इस संबंध जबलपुर पुलिस से मदद ले सकती है। एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि धनवंतरी नगर निवासी अंकित ऊर्फ बड्डू पुराना बदमाश है उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस शिकायत के अनुसार नेपाल बार्डर से नकली नोट लाए गए थे। यह अंतरराज्जीय गिरोह होने की आशंका है।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
