जबलपुर : अधारताल के संजय नगर में मामूली बात चलाई गोली, पसली में फंसी - World Media

Breaking

जबलपुर : अधारताल के संजय नगर में मामूली बात चलाई गोली, पसली में फंसी

जबलपुर : अधारताल के संजय नगर में मामूली बात चलाई गोली, पसली में फंसी

#Jabalpur: A bullet was fired over a trivial matter in Sanjay Nagar of Adhartal, it got stuck in the rib.

Highlights :
  • बातचीत बढ़ी तो आरोप-प्रत्यारोप लगा मारपीट की
  • घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकला
  • घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जबलपुर : मामूली विवाद पर अधारताल के संजय नगर इलाके में गुरुवार शाम एक युवक पर उसके ही साथी ने गोली चला दी। आरोपित ने पसली में सटाकर गोली चलाई, जिस कारण गोली अंदर ही फंसकर रह गई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। इधर गंभीर हालत में घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में अधारताल पुलिस ने आरोपित पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बातचीत बढ़ी तो आरोप-प्रत्यारोप लगा मारपीट की

अधारताल पुलिस ने बताया कि आंबेडकर कालोनी निवासी अमित जोशी गुरुवार शाम संजय नगर के पास खड़ा था। तभी वहां फिरोज पहुंचा। दोनों में किसी बात पर बातचीत हुई। बातचीत बढ़ी और दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इस दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कोई कुछ समझ पाता, इसके पूर्व फिरोज ने पास में रखी पिस्टल निकाली और अमित के सीने के नीचे सटाकर फायर कर दिया। गोली लगते ही अमित जमीन पर गिर गया और उसके पेट से खून की धार फट पड़ी। जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त अमित के परिचित भी वहां खड़े थे।

फायरिंग की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई

फायरिंग की आवाज सुनते ही सभी दहशत में आ गए। वहां भगदड़ मच गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी फिरोज वहां से भाग निकला। अमित के साथियों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेन्स को इसकी सूचना दी। अमित को एक के बाद एक चार निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण वहां उपचार नहीं मिल सका। जिसके बाद उसे उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक और पुलिस के अनुसार फिरोज द्वारा चलाई गई गोली अमित के शरीर के दूसरी ओर नहीं निकली। वह पसलियों की हड्डी से टकराकर अंदर ही फंस गई है।


#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages