ये लोग बनते हैं तरक्की में अड़चन, तुरंत छोड़ें इनकी संगति
#These people become obstacles in progress, leave their company immediately.
चाणक्य नीति : चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ी सभी बातों का उल्लेख किया गया है. आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज, जीवन, पैसे, सेहत से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला है. आचार्य चाणक्य की नीतियों को आज भी प्रमाणिक माना जाता है. आचार्य चाणक्य को कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ माना जाता है ऐसे में उनके द्वारा बताई गई बातों का पालन करने मात्र से जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं. चाणक्य नीति में इस बात का भी वर्णन है कि किस तरह के लोग हमारी प्रगति में अड़चन बनते हैं. आचार्य चाणक्य इनसे दूरी बनाकर रखने की सलाह दी हैरोना रोने वाले लोग-
कुछ किसी भी परिस्थिति में खुश नहीं होते हैं. इनके पास चाहे सब कुछ क्यों न हो, लेकिन इनकी सभी के सामने रोना रोने की आदत नहीं जाती है. ऐसे लोगों के साथ रहने से सामने वाला इंसान भी नकारात्मक सोचने लगता है और काम करने से पहले हार मानने लगता है. आचार्य चाणक्य ने ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी हैमूर्खों की संगति-
कुछ लोग हर परिस्थिति में खुद को सर्वोपरि मानते हैं. इन्हें लगता है कि ये कभी भी गलत नहीं हो सकते हैं. ये दूसरों की सही बातों को भी काटते हैं. ऐसे लोग अपने सामने किसी की भी नहीं सुनते हैं. आचार्य चाणक्य ने ऐसे लोगों को मूर्खों की श्रेमी में रखा है. आचार्य चाणक्य मानते हैं कि ऐसे लोगों से दूरी ही बेहतर होती है. ये सिर्फ आपका समय खराब करते हैं और अति आत्मविश्वास के चलते ये कई बार गलत फैसले करते हैं तो हमारे उन्नति के लिए हानिकारक साबित होते हैंहर पल कष्ट देने वाली महिलाएं-
कुछ महिलाएं होती हैं जो घर में सिर्फ खुद की चलाती हैं. ये अपनी बात को मनवाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं और घर में कलह का कारण बनती हैं. ये अक्सर अपना काम निकालने के लिए झूठ का सहारा लेती हैं और कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करती हैं. ऐसी दुष्ट स्वभाव वाली स्त्रियों से आचार्य चाणक्य ने दूर रहने की सलाह दी है. ऐसी महिलाएं आपके जीवन में रोड़ा बनती हैं#khushitimes, #chanakyaniti,
