आपरेशन शिकंजा के तहत हुए सात सटोरिए गिरफ्तार - World Media

Breaking

आपरेशन शिकंजा के तहत हुए सात सटोरिए गिरफ्तार

आपरेशन शिकंजा के तहत हुए  सात सटोरिए गिरफ्तार

#Seven bookies arrested under Operation Shikanja

Highlights :
  • थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र पाटकर बोले- दोनों निवासी बरेला बताए
  • 29 हजार, आठ मोबाइल व स्कैनर जब्त किया गया
  • अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई काे अंजाम दिया

खुशी टाइम्स , जबलपुर : आपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने सात सटोरियों को पकड़ा। उनसे 29 हजार, आठ मोबाइल व स्कैनर जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेंडे व उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई काे अंजाम दिया।

थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र पाटकर बोले- दोनों निवासी बरेला बताए

थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड बरेला में अंकित सोनकर व राजकुमार साहू सट्टा लिखते हुए अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई की गई। सट्टा लिखने वालों ने अपने नाम अंकित सोनकर उम्र 28 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड बरेला व राजकुमार साहू उम्र 50 वर्ष निवासी बस स्टैंड बरेला और सट्टा लिखवाने वालों ने अपने नाम रामकृष्ण दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी कलगौडी, मनीष सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी ओमती, मुकेश वंशकार उम्र 45 वर्ष निवासी देवरी पटपरा बरेला एवं अमन विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष, अनुराग विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी बरेला बताए

#khushitimes, #jabalpur, #todeynews, #latestnews, #crime,

Pages