राजुल बिल्‍डर के सहयोगी दिलीप मेहता और साझेदारों ने विदेश में करोड़ों का किया ट्रांजेक्शन - World Media

Breaking

राजुल बिल्‍डर के सहयोगी दिलीप मेहता और साझेदारों ने विदेश में करोड़ों का किया ट्रांजेक्शन

राजुल बिल्‍डर के सहयोगी दिलीप मेहता और साझेदारों ने विदेश में करोड़ों का किया ट्रांजेक्शन

#Rajul Builder's associate Dilip Mehta and partners did transactions worth crores abroad

Highlights :
  • करोड़ों के लेने-देने मिले, जिन्हें रिटर्न और बाहीखातों में दर्ज नहीं किया गया है
  • आयकर विभाग ने जानकारी मांगी है, इतनी बड़ी राशि किसे और क्यों भेजी गई
  • राजुल के साथ उनके प्रोजेक्ट में साझेदारी करने वालों की भी खाका तैयार हो गया है


जबलपुर :  राजुल बिल्डर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार को आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग को कई ऐसे दस्तावेज हाथ लगे, जिससे यह साफ हो गया कि राजुल बिल्डर के संचालक दिलीप मेहता ने विदेश में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया। इतना ही नहीं इस काम में उनके साझेदार और रिश्तेदार भी हैं।

आयकर विभाग ने जानकारी मांगी कि इतनी बड़ी राशि किसे और क्यों भेजी गई

दरअसल सूत्र बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से चल रही छापेमारी में आयकर विभाग की एक्सपर्ट टीम, जब्त किए गए दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। इस दौरान बैंक एकाउंट और लाकर की भी जांच हो रही है। इनकी जांच में सामने आया है कि दिलीप मेहता ने करोड़ों रुपये विदेश भेजे। हालांकि विदेश में जिन शहरों में ट्रांजेक्शन हुआ, वहां से भी आयकर विभाग ने जानकारी मांगी है और यह जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी राशि किसे और क्यों भेजी गई।


रिश्तेदार भी खोल रहे राज

सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग की टीम जब बुधवार रात दिलीत मेहता के रिश्तेदार मनीष जायसवाल के घर पहुंची तो वहां से अधिकांश दस्तावेज गायब मिले। वहीं दफ्तर में भी खरीदी और लेने-देने से जुड़े कुछ दस्तावेज ही आइटी को हाथ लगे, लेकिन जब गुरुवार को आइटी की एक्सपर्ट ने कई और पहलुओं को खंगाला तो यहां से भी करोड़ों के लेने-देने मिले, जिन्हें रिटर्न और बाहीखातों में दर्ज नहीं किया गया है। आइटी ने इनसे पूछताछ भी की, जिसमें और कई अहम जानकारी सामने आई। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ के दौरान ही दिलीप मेहता द्वारा करोड़ों को विदेश में ट्रांजेक्शन जैसी बात भी सामने आई। हालांकि इसके बाद माेबाइल नंबर, बैंक खाते की जांच से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि राजुल बिल्डर ने करोड़ों का विदेश में ट्रांजेक्शन किया है।

फिर हो सकती है रिश्तेदारों से पूछताछ

आयकर विभाग की टीम को बैंक के खातों में मिले ट्रांजेक्शन में कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। इसमें कई ऐसे रसूखदार से लेकर शासकीय पद पर बैठे अधिकारी और आइएस-आइपीएस द्वारा भी राजुल बिल्डर के करोड़ों के प्रोजेक्ट में इंवेस्ट किया गया। अब आइटी टीम इनसे भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि वह अभी जिनके नाम सामने आए हैं, उनके रिटर्न का मिलान और अन्य लेन-देन की जानकारी जोड़ने में लगी है, ताकि पुख्ता सबूत के बाद ही इन पर कार्रवाई की जाए। इधर राजुल के साथ उनके प्रोजेक्ट में साझेदारी करने वालों की भी खाका तैयार हो गया है।

#khushitimes, #jabalpur, #rajulbuilder, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages