आदिवासी महिला से गैंगरेप, आरोपित गिरफ्तार - World Media

Breaking

आदिवासी महिला से गैंगरेप, आरोपित गिरफ्तार

आदिवासी महिला से गैंगरेप, आरोपित गिरफ्तार

#Gang rape of tribal woman, accused arrested

Highlights : 
  • आदिवासी महिला रात लगभग आठ बजे कहीं जा रही थी
  • दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
  • पीड़िता को घटना के बारे में किसी से बोलने पर जान से मारने की धमकी दी

जबलपुर : खमरिया थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से दो आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को घटना के बारे में किसी से बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आदिवासी महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपितों पर सामूहिक दुराचार का प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

आदिवासी महिला शुक्रवार रात लगभग आठ बजे कहीं जा रही थी

खमरिया पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय आदिवासी महिला शुक्रवार रात लगभग आठ बजे कहीं जा रही थी। तभी रास्ते में उसे खिलन यादव और जय यादव ने रोका। महिला कुछ समझ पाती, इसके पूर्व दोनों ने उसे अंधेरे में खींचा और बारी-बारी से उसे हवस का शिकार बनाया। किसी को कुछ बताने पर बदनाम करने और पूरे परिवार को जान से खत्म करने की भी आरोपियाें ने धमकी दी। महिला दहशत में आ गई। वह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद शनिवार को वे थाने पहुंचे और मामले में एफआइआर दर्ज कराई।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages