जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इन दो बातों का रखें ध्यान, मिलेगा मान-सम्मान
#If you want to move forward in life, keep these two things in mind, you will get respect
अगर आप जीवन में मान-सम्मान पाना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए नियमों का जरूर पालन करें. यह बातें आपको सफलता हासिल करने में मदद करेंगीChanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक बेहद ही लोकप्रिय कूटनीतिज्ञ रहे हैं और इनकी नीतियों के दम पर एक साधारण सा बालक चंद्रगुप्त सम्राट बना. आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर दुनियाभर में कई लोगों ने सफलता हासिल की है. इन नीतियों के संग्रह चाणक्य नीति का आज भी काफी उपयोग किया जाता है. चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जो कि जीवन में सफलता हासिल करने में अहम भूमिका निभाती हैं. अगर कोई व्यक्ति जीवन में सफलता और मान-सम्मान पाना चाहता है तो उसे आचार्य चाणक्य की दो बातें जरूर अपनानी चाहिए. जिसके बाद आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से.
कल पर न टालें कोई काम
आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में इस बात का जिक्र किया है कि कभी भी किसी कार्य को कल पर नहीं टालना चाहिए. जो कार्य आपको आज मिला है उसे आज ही करें. जो लोग कल पर कार्य नहीं टालते वह जीवन में जरूर सफल होते हैं और समाज में भी ऐसे लोगों को मान—सम्मान प्राप्त होता है. वैसे भी यह कहावत तो सभी ने सुनी होगी – ‘कल करें सो आज कर और आज करें सो अब, पल में प्रलय होयगी, बहुरी करेगा कब’. यानि जो भी कार्य करना है उसे आज और अभी करें. इससे आपका कार्य समय पर होगा और दूसरे कार्यों के लिए समय भी बचेगा.करें दूसरों का सम्मान
चाणक्य नीति में यह बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति जीवन में सफलता और मान-सम्मान पाना चाहता है तो उसे पहले दूसरों का सम्मान करना भी आना चाहिए. क्योंकि आपको तभी सम्मान मिलेगा जब आप दूसरों को सम्मान देंगे. आचार्य चाणक्य का कहना है कि कभी किसी को खुद से छोटा या कमजोर न समझें. क्योंकि सम्मान के बदलें सम्मान अवश्य मिलता है. अगर आप अपने से कम ओहदे वाले व्यक्ति से भी आदर-सम्मान के साथ बात करते हैं तो आप दूसरों की नजरों में सम्मान के हकदार बन जाते है. जो व्यक्ति को अपने जीवन में इन दो बातों को ध्यान रखते हैं उन्हें सफलता अवश्य हासिल होती हैDisclamire : (यहाँ दी गयी जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है हम इसकी पुष्टि नही करते है )
#khushitimes, #chanakyaniti,
