ट्रेन में सो रहे थे यात्री, रेल कर्मचारी ने वहीं कर दी पेशाब, 13 दिन बाद सामने आया वीडियो - World Media

Breaking

ट्रेन में सो रहे थे यात्री, रेल कर्मचारी ने वहीं कर दी पेशाब, 13 दिन बाद सामने आया वीडियो

ट्रेन में सो रहे थे यात्री, रेल कर्मचारी ने वहीं कर दी पेशाब,एक यात्री ने बनाया वीडियो

Passengers were sleeping in the train, the railway employee urinated there, a passenger made a video

HighLights :
  • संपर्कक्रांति के एसी कोच की घटना, नशे में धुत था जबलपुर रेल मंडल का कर्मचारी
  • घटना के वक्त सभी यात्री सो रहे थे, इस वजह से मामला दब गया।
  • इधर घटना की जानकारी लगते ही जबलपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया है।
जबलपुर : संपर्क क्रांति ट्रेन के एसी कोच में पेशाब कर देने का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक रेल कर्मचारी ने चलती ट्रेन में लोअर बर्थ पर बैठे-बैठे पेशाब कर दी। 9 अगस्त की रात जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर जा रही ट्रेन के एसी कोच बी-6 में पेशाब करने वाला रेल कर्मचारी जबलपुर रेल मंडल का है। घटना के वक्त सभी यात्री सो रहे थे, इस वजह से मामला दब गया। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद एक यात्री ने कर्मचारी की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। इधर घटना की जानकारी लगते ही जबलपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। डीआरएम विवेक शील ने मामले ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स की भी तलाश की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें।

प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा था दिल्ली

कोच में यात्री सीट पर पेशाब करने वाला कर्मचारी का नाम दशरथ कुमार बताया जा रहा है। वह जबलपुर रेल मंडल के मैकेनिकल विभाग में ओएस के पद पर पदस्थ है। दशरथ 10 अगस्त को दिल्ली में न्यू पेंशन स्कीम को लेकर हो रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने जा रहा था। ट्रेन में ही उसने इतनी अधिक मात्रा में शराब पी ली थी कि उसे यह होश ही नहीं रहा कि वह यात्री सीट पर पेशाब कर रहा है।

कोच में पेशाब करने का पहला मामला नहीं

चलती ट्रेन में यात्री सीट पर पेशाब करने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ साल पूर्व इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस में भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। इस दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी ने नशे में धुत होकर चलती ट्रेन में यात्री सीट के पास पेशाब कर दी थी जिसका विरोध सहयात्रियों के साथ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने किया था। घटना के बाद अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।


#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages