आरोपी अमित साहू के कहने पर सेक्स रैकेट के लिए सना खान मीठी-मीठी बातें करके लोगों को फंसाती थी
#At the behest of accused Amit Sahu, Sana Khan used to trap people by talking sweetly for the sex racket.
- मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के कई लोगों को निशाना बनाकर ब्लैकमेल किया और करोड़ों रुपये कमाए।
- सना की हत्या के सिलसिले में पुलिस अमित साहू समेत दो और लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
- लोगों से मिलकर उनके आपत्तिजनक वीडियो-फाेटो लेकर ब्लैकमेल करते और पैसे ऐंठते थे।
नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की हत्या को लेकर जांच कर रही पुलिस को सुराग मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि उसका पति सेक्स रैकेट चलाता था। सेक्स रैकेट के लिए सना खान लोगों से मीठी-मीठी बातें करके लोगों को फंसाती थी। पुलिस ने बताया कि सना खान की मां की शिकायत के आधार पर सना खान के पति अमित उर्फ पप्पू साहू और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि सना की हत्या के सिलसिले में पुलिस अमित साहू समेत दो और लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सना खान की मां की शिकायत, धमकी देकर मजबूर कर दिया था
पुलिस का कहना है कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कई लोगों को निशाना बनाया और पीड़ितों को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये कमाए। वहीं सना खान की मां ने नागपुर में शिकायत कर कहा कि सना को धमकी देकर मजबूर कर दिया था।अमित साहू ने पुलिस को बताया कि सना उसकी पत्नी थी
नागपुर में भाजपा के अल्पसंख्य प्रकोष्ठ की पदाधिकारी सना खान अवस्थी नगर में अपनी मां के साथ रहती थीं। सना खान की मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि सना खान अमित साहू से मिलने के लिए एक अगस्त को जबलपुर गई थी। अमित साहू ने पुलिस को बताया कि सना उसकी पत्नी थी।पैसों और निजी मुद्दों को लेकर की थी सना की हत्या
अमित ने पुलिस को बताया कि पैसों और निजी मुद्दों को लेकर सना की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। सना की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि अमित ने सेक्स रैकेट में शमिल होने के लिए मजबूर किया था। मनकापुर पुलिस ने साहू और उसके साथियों के खिलाफ नागपुर, जबलपुर और सिवनी का मामला दर्ज किया।
आपत्तिजनक वीडियो-फाेटो लेकर ब्लैकमेल करते और पैसे ऐंठते थे
पुलिस ने कहा कि अमित साहू गिरोह के लिए सना को हनी ट्रैप के रूप में इस्तेमाल करता था। पुरुषों को फंसाता था और सना को उनके पास भेजता था। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आपत्तिजनक वीडियो-फाेटो लेकर ब्लैकमेल करते और पैसे ऐंठते थे।
