नैंसी पेलोसी के पति पर हथौड़े से वार करने वाले आरोपी को हुई 30 साल की जेल - World Media

Breaking

नैंसी पेलोसी के पति पर हथौड़े से वार करने वाले आरोपी को हुई 30 साल की जेल


अमेरिकी संसद की तत्कालीन अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाने और उनके पति पर हथौड़े से हमला करने वाले व्यक्ति को शुक्रवार को 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश जैकलीन स्कॉट कॉर्ली ने 44 वर्षीय डेविड डेपेप को सजा सुनाई है।पिछले नवंबर जूरी सदस्यों ने आरोपी डेविड को इस मामले में दोषी पाया गया था। अभियोजकों ने 40 साल की जेल की सजा मांगी थी। उस समय 82 वर्षीय पॉल पेलोसी पर हमला 2022 के मध्यावधि चुनावों से कुछ दिन पहले हुआ था और घटना का पूरा वीडियो पुलिस बॉडी कैमरा पर कैद हो गया था, जिससे राजनीतिक जगत में हलचल मचा दी थी।

Pages