त्वचा को निखार सकती है यह एक चीज, जाने कैसे - World Media

Breaking

त्वचा को निखार सकती है यह एक चीज, जाने कैसे

त्वचा को निखार सकती है यह एक चीज, जाने कैसे

#This one thing can improve the skin, know how

स्ट्रॉबेरी को अगर सबसे आकर्षक फलों में से एक कहा जाए तो शायद ही किसी को आपत्ति हो। दिल के आकार से काफी मिलता-जुलता ये फल बहुत ही नाजुक होता है। स्वाद में ये हल्का मीठा और हल्का खट्टा होता है। चटक लाल रंग का ये फल बेहद रसीला होता है। स्ट्रॉबेरी एकमात्र ऐसा फल है जिसके बीज बाहर की ओर होते हैं। इसका प्रयोग सौन्दर्य और त्वचा की देखभाल में किया जा सकता है। आइये जानते हैं स्ट्रॉबेरी किस तरह हमारी त्वचा को निखार सकती हैं। तीन या चार स्ट्रॉबेरी ले और उन्हें मसलकर एक पेस्ट बना ले। बीना कुछ और मिलाए इसे सीधे आपके चेहरे पर लगा ले। कुछ समय के लिए इसे सूखने दे और ठंडे पानी के साथ इसे धो लें और कपड़े से साफ़ कर ले। घर में बना यह फेस मास्क सरल और आसान है और यह आपको पार्लर जैसी ताज़ा और चमकदार त्वचा देने में आपकी मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी और दही के मिश्रण में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करता है तथा कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे झुर्रियां तथा फाइन लाइंस दूर होती है।

स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से डेड स्किन बहुत आराम से साफ हो जाती है। डेड स्किन साफ हो जाने से चेहरे पर निखार आता है और ग्लोइंग स्किन मिलती है।

3 से 4 स्ट्रॉबेरी लें और इन्हें अच्छे से पीस लें। अब इसमें एक नींबू का रस निकालकर मिश्रित करें। इसे चम्मच से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लगाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें। यह एक बेहतरीन फेस पैक है, जो आपके चेहरे से टैन दूर करता है, काले धब्बे हटाता है और एक्ने से भी निजात दिलाता है।


#khushitimes, #lifestyle,

Pages