शादी तय होने के बाद देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म

#Brother-in-law raped sister-in-law after marriage was fixed
हिंदुस्तान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार शादी का रिश्ता तय होने के बाद देवर ने घर पहुंच परिजनों को मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी फोन कर उसे परेशान कर रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाली युवती ने बताया उसका विवाह क्षेत्र के गांव कढ़ेर चौराहा निवासी एक युवक के साथ हुआ है। शादी से पहले रोक की रस्म भी हो चुकी है। आरोप है 10 जनवरी शाम 4 बजे रिश्ते में उसका देवर घर आ गया। परिवार के लोगों ने उसकी आव भगत की। इसके बाद आरोपी ने मिठाई में नशीला पदार्थ देकर परिजनों को खिला दिया। बेहोश होने के बाद उसने युवती के साथ रात में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लोकलाज के भय से मामले की शिकायत युवती ने अपने परिजनों से नहीं की। परिजनों को जानकारी के बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास चल रहे हैं।

#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #rape, #rajysthaan