नए साल 2024 के जश्न के बीच आग का तांडव - World Media

Breaking

नए साल 2024 के जश्न के बीच आग का तांडव

नए साल 2024 के जश्न के बीच आग का तांडव

#Orgy of fire amid the celebration of New Year 2024

शिमला : हिमाचल के शिमला जिले के जुब्बल में नए साल का आगाज भीषण अग्निकांड के साथ हुआ है। जुब्बल के गांव परौंठी में बीती देर रात आग ने कोहराम मचा दिया। गांव के कई परिवार जब नए साल का जश्न मना रहे थे, इसी बीच उनके आशियाने आग से धू-धू कर जल गए। आग से करीब सात घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड की चपेट में आए सभी घर लकड़ी के बने हुए थे। इस कारण आग तेजी से फैली और दमकल वाहनों के पहुंचने से पहले घर राख हो गए। आग की इस घटना में भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब एक बजे परौंठी गांव में आग ने एक घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया और सात घर आग की जद में आ गए। घटना के समय अधिकांश घरों में कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। गांववालों की सूचना पर जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू और चिड़गांव से आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरे गांव में फैलने से रोका गया। हालांकि तब तक आग घरों को पूरी तरह अपनी जद में ले चुकी थी। कई परिवारों को घरों से सामान भी बाहर करने का मौका नहीं मिला। इस घटना में लगभग 75 कमरे राख हुए हैं।


पुलिस के मुताबिक, विनय पांटा, ईश्वर पांटा, देवेंद्र पांटा, योगिंदर पांटा, वीरेंद्र पांटा, बसंत पांटा, और अजय पांटा के घर आग की भेंट चढ़ गए। इनमें ज्यादातर परिवार शिमला शहर में रहते हैं और वे शिमला में नए साल का जश्न मना रहे थे। जो परिवार घटना के समय परौंठी में मौजूद थे। उन्होंने आग के दौरान भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जुब्बल पुलिस अग्निकांड की जांच कर रही है।

#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #himachalpradesh,

Pages