बदमाशों ने घेरकर नाबालिक को मारी गोली - World Media

Breaking

बदमाशों ने घेरकर नाबालिक को मारी गोली

बदमाशों ने घेरकर नाबालिक को मारी गोली

#Miscreants surrounded and shot a minor

मध्य प्रदेश :  ग्वालियर में एक नाबालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल नाबालिक अपने दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया था और बदमाशों के बीच घेर लिया गया। बदमाशों ने उसे घेरकर गोली मार दी। नाबालिक को जबड़े में गोली लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। दुर्योग यह रहा कि नाबालिक का साथी भी उसे तड़पता हुआ वहां से छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने नाबालिक को मृत घोषित कर दिया। नाबालिक रैपीडो राइडर था।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है घटना ग्वालियर के मुरार इलाके के छह नंबर चौराहा की है।रैपीडो राइडर इमरान कस्टमर को ड्रॉप कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात उसके पड़ोसी प्रिंस से हुई। उसने उसे एक पार्टी में मेला ग्रांउड जाने को कहा। इस पार्टी में इमरान के कुछ और दोस्त भी आए थे। इसमें एक का नाम गोलू है। तभी गोलू को अरविंद का कॉल आया, उसने कहा- हिम्मत है तो छह नंबर चौराहा पर आकर मिल। गोलू के साथ प्रिंस, अनूप, इमरान, अरविंद के पास पहुंचे। वहां अरविंद पहले से 5 लड़कों से साथ मौजूद था। अरविंद ने अपने सार्थियों के साथ इमरान के दोस्तों पर हमला कर दिया। सभी भागने लगे लेकिन इमरान वहां फंस गया। इमरान को उन लोगों ने वहां घेर लिया। उन्होंने उस पर फायर कर दिया। गोली इमरान के जबड़े में लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। इमरान की मौके पर ही मौत हो गई।


फुटेज में हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के विवाद करते नजर आए

घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इलाके की सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस लगी है। फुटेज में हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के विवाद करते नजर आए। रात का समय होने पर फुटेज इतने साफ नहीं है। एक वीडियो में दिख रहा है प्रिंस और इमरान साथ में हैं। बैग इमरान ने टांग रखा है, इसलिए पुलिस प्रिंस को ही मृतक समझ रही थी। बैग को चेक करने पर डॉक्यूमेंट में कॉन्टैक्ट नंबर था। नंबर पर कॉल किया तो प्रिंस के पिता ने रिसीव किया। उन्होंने बताया कि बेटा तो सही सलामत है। पुलिस प्रिंस के घर पहुंची। उसे थाने लेकर आई। पूछताछ में उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया।

#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #madhyapradesh,

Pages