"लिव इन" में "डबल मर्डर" : होटल संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालिका की तलवार से हत्या

#"Double Murder" in "Live In": Hotel operator and beauty parlor operator murdered with sword.
मध्य प्रदेश : इंदौर में बीती रात एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां एक होटल संचालक तथा एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को तलवार से मार डाला गया। घटना के पीछे लिव इन रिलेशन का मामला पता चल रहा है। दरअसल होटल संचालक के डबल मर्डर में मारी गई महिला के अलावा भी और महिलाओं से अवैध संबंध होने की बात भी सामने आ रही है। घटना को अंजाम देने में भी एक महिला की ही मुख्य भूमिका होने के सुराग मिले हैं। पुलिस मामले में कई संदेहियों से पूछताछ कर रही है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रवि ठाकुर और सरिता नरवरिया एरोड्रम इलाके में किराए से रहते थे। उनके साथ महिला का बेटा और बेटी भी रहते थे। रवि ठाकुर की सरवटे बस स्टैंड पर होटल है। सरिता ब्यूटी पार्लर चलाती थी। सरिता की बेटी ईशिता ने पुलिस को बताया कि वह एयर हॉस्टेस का कोर्स कर रही है। शनिवार शाम को कोचिंग में थी। तभी मां का मैसेज आया कि कुछ लोग उन्हें मार रहे हैं। वह घर पहुंची, तीसरी मंजिल पर गई तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खोला तो शव खून से लथपथ पड़े थे।दोनों के शरीर पर वस्त्र भी नहीं थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी आलोक शर्मा और मल्हारगंज एसीपी विवेक चौहान मौके पर पहुंचे।
CCTV में कुछ लोग घर से बाहर निकलते दिख रहे
बताया जाता है कि घटना का पता चलते ही महिला का पति ऋषि भी पहुंच गया। पुलिस ऋषि और ईशिता के बयान ले रही है। पुलिस के मुताबिक, कमरे में संघर्ष के निशान मिले हैं। हत्या में दो या इससे ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलवार से हत्या की गई है। CCTV में कुछ लोग घर से बाहर निकलते दिख रहे हैं। रवि ठाकुर नंदा नगर और सरिता अशोक नगर की रहने वाली थी। दोनों के परिवार का आपस में विवाद भी चल रहा है। आशंका है कि परिवार के लोगों ने ही दोनों की हत्या को अंजाम दिया हो। मामले में पुलिस ने खजराना और बंगाली चौराहा क्षेत्र से ममता और अर्पणा नाम की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। ममता का पति इस हत्याकांड का प्रमुख संदेही बताया जा रहा है।होटल संचालक के कई महिलाओं से थे संबंध
बताया जाता है कि पुलिस को जांच में यह पता चला है कि होटल संचालक रवि ठाकुर के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। हिरासत में ली गई दोनों महिलाएं ममता और अर्पणा भी इसकी करीबी हैं। घटना के समयरवि कार से आया था। घटना के समय सरिता का पति ऋषि भी नहीं था। उसका एक बेटा भी है। रवि का सरिता के घर आना-जाना था।#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #viral, #indore, #crime,