पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने की कड़ी मशक्कत

#Leopard captured in cage, forest department team worked hard
बिजनौर: बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के बुढ़ेरन रोड पर स्थित ईंट भट्ठे के पास वन विभाग की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने रविवार को बताया कि शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए की सूचना मिली थी।सूचना पर तत्काल वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और वन की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में पकड़ लिया। वन अधिकार ने कहा कि पकड़ा गया तेंदुआ एक नर वयस्क है। उसकी उम्र करीब 3-4 वर्ष है।
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को धामपुर कार्यालय में रखा है। चिकित्सक परीक्षण के बाद तेंदुए को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।