अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया जहर? छोटा शकील ने बताई सच्चाई

#Poison given to underworld don Dawood Ibrahim? Chhota Shakeel told the truth
कराची : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर देर रात एक खबर ट्रेंड हुई कि दाऊद को किसी ने जहर दे दिया है। उसकी हालत नाजुक है ओर कराची के किसी अस्पताल में भर्ती है। हालांकी इसमें कितनी सच्चाई है किसी को नहीं मालूम। न ही कहीं किसी ने अधिकृत तौर पर इसकी जानकारी दी है। केवल सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारिया मिल रहीं है। लोगों की शंका तब ओर बढ़ गई जब कहा जाने लगा कि पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और कहीं कोई मैसेज भी फॉरवर्ड नहीं हो पा रहा है। सर्वर की तरफ से ये सब चीजें डाउन कर दी गई हैं। पाकिस्तान में ना तो एक्स ओपन हो रहा है ना ही पाकिस्तान में गूगल सर्विसेज चल रही हैं और ना ही इस वक्त यूट्यूब काम कर रहा है। अब ये सर्विसेज एकदम से क्यों डाउन हो गई हैं। यकीनन कुछ ना कुछ गड़बड़ है। कोई बात ऐसी जरूर है, जिसको छिपाया जा रहा है। एक स्थानीय पत्रकार ने कहा कि इंटरनेट ठप करने के पीछे खबर रोकने की मंशा हो सकती है। पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार आरजू काजमी ने कहा, पाकिस्तान में दाऊद को जहर दिए जाने की चर्चा है। वह कराची के एक अस्पताल में भर्ती है। आरजू काजमी ने बताया कि अस्पताल में दाऊद की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में इंटरनेट बंद किया गया है। दाऊद से जुड़ी पहले एक रिपोर्ट भी आई थी, जिसमें कहा गया था कि वह स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहा है। गैंग्रीन की शुरुआत के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गईं। इस स्थिति से उसके करीबी सहयोगी छोटा शकील ने सख्ती से इनकार किया था।News 18 से बातचीत में छोटा शकील ने बताया
छोटा शकील ने बताया की दाऊद इब्राहीम एक दम फिट है और हर साल की तरह इस साल भी उनके जन्मदिन का जलसा धूमधाम ने मनाया जायेगा उनका कहना है के ये न्यूज़ एक दम फेक है और इन सब के साथ छोटा शकील ने यह भी दावा किया है की उनके जो विरोधी है वो सारे विरोधि खात्म हो चुके है अपने सारे विरोधी चुन चुन के मार दिए है ये खबर कहाँ से आई उसका पता अंडरवर्ल्ड भी लगा रहा है कहा जा रहा है के हर साल सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे दाऊद इब्राहीम के जन्मदिन के पहले फैलाई जाती है#khushitimes, #dawoodibrahimnews, #todeynews, #latestnews, #world, #dawoodibrahimtodeynews, #dawoodibrahimkitazakhabar,