मां के न रहने पर घर में नाबालिग लड़की से रेप, 45 साल का पड़ोसी बना हैवान - World Media

Breaking

मां के न रहने पर घर में नाबालिग लड़की से रेप, 45 साल का पड़ोसी बना हैवान

मां के न रहने पर घर में नाबालिग लड़की से रेप, 45 साल का पड़ोसी बना हैवान

#Minor girl raped at home due to mother's absence, 45 year old neighbor turns her into a beast

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 17 साल की मूक बधिर लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में लड़की की मां ने शिकायत की है। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी उम्र 45 साल है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां बीते कुछ दिनों से बाहर थी। एक दिन आरोपी नाबालिग लड़की के घर आया और उसने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने घर लौटने पर पीड़िता के व्यवहार में बदलाव देखा और पूछताछ करने पर उसे पता चला कि आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं एक दूसरे मामले में ग्वालियर से भी ऐसी ही घटना सामने आई है। एक 19 साल का लड़का अपनी पड़ोस में रहने वाली लड़की के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय लड़की के परिवार के लोग घर में नहीं थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11 बजे आरोपी उसके घर आया था। वो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ दिनों पहले इंदौर में एक खेत से लावारिस लाश मिली थी। लाश पूरी तरह से सड़-गल चुकी थी। दोनों पैर जानवार नोच डाले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बॉडी एक नाबालिग लड़की की है। पुलिस ने जांच शुरू किया और जो सच सामने आया वो हैरान कर देने वाला है। दरअसल, एक पड़ोसी घुमाने के बहाने लड़की को एक खेत में ले गया और वहां रेप करने लगा। उसके शोर मचाने पर उसने उसकी हत्या कर दी।

#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #rape, #india

Pages